फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Scuffle over temple prasad in Palwal

मंदिर में प्रसाद लेने को लेकर पीटा: पलवल में राममंदिर में विवाद, हाथ में डंडा, कमर पर कट्टा लगाए आरोपी ने मारा

Thu, 17 Sep 2026 04:35 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल)
संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 17 Sep 2026 04:35 PM IST
सार
Register For Event

खांबी गांव में राम मंदिर में प्रसाद लेने गए नंदकिशोर पर रूपचंद ने मारपीट की। बाद में वेदप्रकाश ने धर्मशाला में डंडे से हमला कर उसे घायल किया। आरोपी ने कट्टा दिखाकर धमकी भी दी। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Scuffle over temple prasad in Palwal
प्रसाद को लेकर मंदिर में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल के हसनपुर थाना अंतर्गत गांव खांबी में राम मंदिर में प्रसाद लेने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और बाद में धर्मशाला में उस पर डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता नटवर का आरोप है कि आरोपियों ने उसके भाई नंदकिशोर के साथ मारपीट की। इसके बाद धर्मशाला में एक आरोपी ने उसके भाई पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अवैध कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल नंदकिशोर का उपचार पलवल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

नटवर ने थाना हसनपुर में दी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उसका बड़ा भाई नंदकिशोर गांव के राम मंदिर में प्रसाद लेने गया था। आरोप है कि वहां रूपचंद ने उसके साथ मारपीट की। मौके पर अधिक लोग होने के कारण मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर नंदकिशोर को बचा लिया। इसके बाद नटवर अपने घायल भाई को खांबी स्थित धर्मशाला में ले गया और वहां लिटा दिया, कुछ देर बाद वेदप्रकाश मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके हाथ में डंडा था और कमर में अवैध कट्टा लगा हुआ था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही उसने नंदकिशोर पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में नंदकिशोर लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह अपने भाई को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो आरोपी ने कट्टा निकालकर उसकी ओर लहराया और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर भी डंडा मारकर उसे तोड़ दिया। हसनपुर थाना प्रभारी विजय पाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी कर ली है, जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed