{"_id":"6a88b4fe894cd5875d044bc5","slug":"106-female-students-learned-the-path-of-entrepreneurship-panchkula-news-c-87-1-pk11015-140269-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 106 छात्राओं ने सीखी उद्यमिता की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 106 छात्राओं ने सीखी उद्यमिता की राह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यंग एंटरप्रेन्योर्स चौपाल का लाइव प्रसारण देखा, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों की मिली जानकारी
विशेषज्ञों ने कम संसाधनों में कारोबार शुरू करने और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14 में विश्व उद्यमिता दिवस पर 106 छात्राओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ‘यंग एंटरप्रेन्योर्स चौपाल’ का लाइव प्रसारण देखा और उद्यमिता की राह जानी। इस दौरान छात्राओं को स्टार्टअप, नवाचार और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (ईडी) सेल ने इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) के सहयोग से किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का आह्वान किया और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
स्वावलंबी केंद्र, सेक्टर-4 से डॉ. ओपी सिंह और उनकी टीम ने छात्राओं से संवाद किया। डॉ. सिंह ने बताया कि कम संसाधनों में भी व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और स्वरोजगार के अवसर तलाशने के तरीके बताए।
विज्ञापन
ईडी सेल की संयोजक हनी गर्ग के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में आईआईसी सदस्य शिवानी सिंगला, वीनू मित्तल, इंदु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। छात्राओं ने विशेषज्ञों से सवाल भी किए और भविष्य में स्टार्टअप शुरू करने में रुचि दिखाई। प्राचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को आत्मनिर्भर और नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं।