{"_id":"6a89bd29cbc44404520310c1","slug":"45-year-old-man-from-panchkula-tested-positive-for-swine-flu-and-quarantined-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित, घर पर क्वारंटीन; अब परिवार की भी होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में स्वाइन फ्लू की दस्तक: 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित, घर पर क्वारंटीन; अब परिवार की भी होगी जांच
Sat, 22 Aug 2026 08:46 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:46 PM IST
पंचकूला में स्वाइन फ्लू का एक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। एमडीसी सेक्टर-4 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला शहर में स्वाइन फ्लू का एक सकारात्मक मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। एमडीसी सेक्टर-4 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। व्यक्ति की जांच पीजीआई चंडीगढ़ में की गई थी, जहां उसकी रिपोर्ट सकारात्मक आई है।
सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर एस चौहान और पंचकूला में समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सोनू अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है। मरीज को फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन में रखा गया है। उसकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य विभाग की टीम रोजाना उसके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। परिवार के अन्य सदस्यों के भी नमूने लिए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
डॉ. अरोड़ा ने बताया कि अधिसूचनीय रोगों से निपटने के लिए सिविल अस्पताल में 10 बिस्तरों का विशेष वार्ड पहले से ही तैयार किया गया है। इस वार्ड में सभी आवश्यक दवाएं, मास्क और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हैं। मानसून के मौसम में आमतौर पर स्वाइन फ्लू, डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मौसमी रोगों के मामले बढ़ जाते हैं। इसी को देखते हुए विभाग ने पहले से ही तैयारियां पूरी कर रखी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यदि भविष्य में और सकारात्मक मामले सामने आते हैं तो तुरंत केंद्र अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी और सभी मरीजों को पृथक वार्ड में स्थानांतरित कर उपचार दिया जाएगा। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

हमने अस्पताल में विशेष वार्ड बनाया है, जिसमें सीजनल स्वाइन फ्लू, डेंगू रोगों के पेशेंट्स दाखिल किए जाते हैं। यदि मामलों में बढ़ौतरी होगी तो पेशेंट्स को आइसोलेट वार्ड में शिफ्ट कर उनका उपचार किया जाएगा। -डॉ. आरएस चौहान, पीएमओ