फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Test Weather Forecast Tira Colombo India vs Sri Lanka 2nd Test Pitch Report SSC Stadium

IND vs SL Weather: भारत-श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट पर बारिश का साया? जानें कैसा है मौसम का पूर्वानुमान

Sat, 22 Aug 2026 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Aug 2026 04:08 PM IST
सार
Register For Event

Colombo Weather Forecast, IND vs SL 2nd Test 2026: भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में बारिश ने मैच को प्रभावित किया था। दूसरे टेस्ट में भी बारिश मैच में खलल डाल सकती है।

विज्ञापन
IND vs SL Test Weather Forecast Tira Colombo India vs Sri Lanka 2nd Test Pitch Report SSC Stadium
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच रविवार से कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, गॉल की तरह इस टेस्ट मुकाबले पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश होने की आशंका है। टेस्ट के पहले दिन बारिश का पूर्वानुमान 64 प्रतिशत है। सुबह और दिन के समय में बारिश होने की संभावना ज्यादा है। 
विज्ञापन

पांचों दिन मौसम का हाल
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन बारिश होने की संभावना सबसे ज्यादा 96 प्रतिशत है। टेस्ट मैच के तीसरे दिन बारिश होने की आशंका 91 प्रतिशत है। चौथे दिन भी बारिश मैच का मजा किरकिरा करेगी, जबकि टेस्ट के आखिरी दिन भी बारिश मुकाबले में लगातार खलल डाल सकती है। टेस्ट के पांचवें दिन बारिश होने की संभावना 91 प्रतिशत है। भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने सीरीज में हासिल की बढ़त
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 165 रनों से जीत दर्ज की थी। भारत की ओर से बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 167 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, केएल राहुल ने 82 रनों का योगदान दिया था। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में मानव सुथार का जादू खूब चला था और उन्होंने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए थे। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने भारतीय स्पिनर्स के आगे आसानी से घुटने टेक दिए थे। चौथी पारी में 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 47 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारत ने 23 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका ने 7 मुकाबलों में बाजी मारी है। दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वहीं, कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब मैदान पर भारत का रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है। इस मैदान पर टीम इंडिया ने नौ टेस्ट खेले हैं, जिनमें तीन में जीत, दो में हार और चार मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed