{"_id":"6acf2bcfa1f3e59a5109f6a0","slug":"data-entry-operator-arrested-for-accepting-a-bribe-at-the-israna-sub-registrar-office-in-panipat-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Wed, 14 Oct 2026 12:44 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:44 PM IST
एसीबी की टीम ने आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑपरेटर ने एक सेवानिवृत्त हेल्थ इंस्पेक्टर से लाभ जारी करने के बदले यह रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर लाभ जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
एसीबी की टीम ने आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन