फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   gangster Panu

Panipat News: गैंगस्टर पानू की हत्या के बाद पानीपत में छुपा था शूटर अजय उर्फ तेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
gangster Panu
पानीपत। हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू उर्फ काणा की हत्या के मामले में फरार आरोपी हांसी जिले के सोरखी निवासी अजय उर्फ तेल को पानीपत सीआईए-1 की टीम ने चौटाला रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल भी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह पानीपत में छुपकर रह रहा था। जहां से वह दूसरी जगह भागने के फिराक में था। पुलिस ने अजय के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी विरेंद्र ने बताया शनिवार शाम को उनकी टीम चौटाला रोड पर गश्त कर रही थी। उसी समय कमर पर पिट्ठू बैग लेकर जाते हुए एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने गढ़ी सोरखी निवासी अजय उर्फ तेल को गिरफ्तार किया। अजय के बैग से पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद की। जब उससे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। अजय ने 20 अगस्त को हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू उर्फ काणा की हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने अजय से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। उसकी हिसार के खरड़ गांव निवासी राकेश उर्फ राका के साथ दोस्ती है। राकेश उर्फ राका ने उसे उक्त देसी पिस्तौल कारतूस से भरी मैग्जीन दी थी। दोनों ने मिलकर 20 अगस्त को हिसार कोर्ट परिसर में विनोद पानू उर्फ काणा की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद राकेश उर्फ राका मौके पर पकड़ा गया था और वह भागने में कामयाब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
दो दिन तक पानीपत में रहा
हत्या करने के बाद वह सीधे पानीपत पहुंचा। पानीपत में दो दिन तक इधर-उधर, छुपकर घुमता रहा। इसके बाद वह चौटाला रोड से होते हुए सिवाह बस अड्डे की ओर जा रहा था। जहां से वह दिल्ली की बस पकड़कर पानीपत से निकलने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने अजय को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


बाॅक्स
हिसार पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
पानीपत सीआईए-1 की टीम ने अजय के खिलाफ सेक्टर-29 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब हिसार पुलिस आरोपी को पानू हत्याकांड में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी।
======
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed