फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Massive fire at a bath mat factory on Jatal Road, Panipat; five fire tenders have reached the spot

हरियाणा: पानीपत के जाटल रोड की बाथ मैट फैक्टरी में भीषण आग, दमकल की पांच टीमें मौके पर पहुंची

Tue, 25 Aug 2026 09:09 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 25 Aug 2026 09:09 AM IST
सार
Register For Event

जानकारी के अनुसार घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फैक्टरी में आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं।

विज्ञापन
Massive fire at a bath mat factory on Jatal Road, Panipat; five fire tenders have reached the spot
फैक्टरी - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के जाटल रोड स्थित कश्यप कॉलोनी में मंगलवार सुबह बाथ मैट बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना सुबह करीब सात बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।

विज्ञापन


फैक्टरी में बाथ मैट और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने आसपास के हिस्से में आग फैलने से रोकने के लिए भी प्रयास शुरू किए। मुख्य फायरमैन अमित गोस्वामी के नेतृत्व में दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फैक्टरी में आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed