फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sanitation workers' protest intensifies; garbage dumped in Chauda Bazaar.

Panipat News: सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज, चौड़ा बाजार में डाला कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' protest intensifies; garbage dumped in Chauda Bazaar.
चौड़ा बाजार में पड़ा कूड़ा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल के तीसरे दिन बुधवार को शहर की सफाई व्यवस्था और बिगड़ गई। कर्मचारियों ने शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र चौड़ा बाजार के बीच एक डंपर और ट्रॉली में भरा कचरा डाल दिया। दिनभर बाजार में कूड़े का ढेर लगा रहा और बारिश के बाद उससे दुर्गंध उठती रही। निगम की टीम शाम तक कूड़ा उठाने मौके पर नहीं पहुंची। इससे दुकानदारों, खरीदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर, प्रदर्शन के मद्देनजर शहरी विधायक के कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया। कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण रुख अपनाते हुए विधायक कार्यालय से दूरी बनाए रखी और पालिका बाजार कार्यालय के नीचे धरना जारी रखा। हड़ताल के चलते ताऊ देवी लाल नगर निगम कार्यालय और पालिका बाजार कार्यालय की दोनों शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर कोमल सैनी की गैरमौजूदगी में उनके पीए दिलावर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी : यूनियन के जिला प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने कहा कि नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार कर्मचारियों की जायज और लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी कर रही है। इसी कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांगों का समाधान नहीं करती, आंदोलन जारी रहेगा। मंच संचालन सचिव राजन कुमार ने किया।
इस दौरान राज्य कार्यकारिणी सदस्य जसबीर, प्रविंदर राठी, रमेश पहल, जेके, विनोद शर्मा, अनिल भल्ला, जितेंद्र पुहाल, बलराज और रणवीर नांदल मौजूद रहे।
दुर्गंध और गंदगी से बेहाल रहे दुकानदार
सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सामने कूड़े का ढेर था। दिनभर इतनी दुर्गंध रही कि दुकान पर बैठना मुश्किल हो गया। ग्राहकों के नहीं रुकने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। प्रशासन को व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। -रमेश कुमार, व्यापारी
नगर निगम और कर्मचारियों के विवाद में आम जनता परेशान हो रही है। चौड़ा बाजार शहर का प्रमुख मार्ग है। यहां कचरा डालने से लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की। -संजय सिंह

कर्मचारियों की अपनी मांगें हो सकती हैं, लेकिन सार्वजनिक रास्ते और बाजार में कचरा डालना समस्या का समाधान नहीं है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई। -विकास वर्मा दुकानदार
बाजार में मक्खियां और दुर्गंध फैलने से संक्रमण का खतरा बन गया है। सरकार और निगम प्रशासन को कर्मचारियों से बातचीत करके इस हड़ताल को खत्म कराना चाहिए। -अमित कुमार


कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान आमजन को होने वाली परेशानी से निपटने के लिए बैकअप योजना के तहत सफाई कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य सड़कों और बाजारों से कूड़ा उठवाकर सफाई कराई जाएगी। समाधान निकालने के प्रयास जारी हैं।
-अरुण, उप नगर आयुक्त, नगर निगम।

चौड़ा बाजार में पड़ा कूड़ा। संवाद

चौड़ा बाजार में पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed