{"_id":"6a88c367f906ab614701e7e8","slug":"phd-admission-process-begins-at-dcrust-applications-accepted-until-the-31st-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159156-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीसीआरयूएसटी में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 31 तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
फोटाे : दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय , मुरथल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) मुरथल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ऑड सेमेस्टर के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने और विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। कुलपति ने बताया कि पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से शुरू हुए हैं।
प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 3 सितंबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम 11 सितंबर को घोषित किए जाएंगे, जबकि विभागीय अनुसंधान समिति (डीआरसी) की बैठक 16 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 सितंबर से पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं शुरू होंगी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय शोध, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। आधुनिक शोध सुविधाओं, अनुभवी संकाय और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान का वातावरण शोधार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के अवसर उपलब्ध कराता है।