{"_id":"6a89fb64e673e11dab0909b1","slug":"eight-teams-constituted-to-curb-sugar-hoarding-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161693-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए आठ टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए आठ टीमें गठित
Sun, 23 Aug 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चीनी के बढ़ते दामों के बीच जमाखोरी रोकने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अलर्ट हो गया है। चीनी का भाव 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने के बाद विभाग ने दुकानों और गोदामों में चीनी के स्टॉक की जांच के लिए आठ टीमों का गठन किया है। विभाग की टीमें व्यापारियों और दुकानदारों के यहां स्टॉक की जांच करेंगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नितिश सिंगला ने व्यापारियों और दुकानदारों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से सभी व्यापारियों से उन गोदामों की जानकारी मांगी गई है, जहां चीनी का स्टॉक रखा जाता है। विभाग ने स्टॉक की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि चीनी की उपलब्धता और बाजार में आपूर्ति पर नजर रखी जा सके।
विभाग के निर्देश के अनुसार कोई भी व्यापारी 4,000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं कर सकेगा। इससे अधिक स्टॉक मिलने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीमें बाजार और गोदामों में जाकर स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी करेंगी। अधिकारियों के अनुसार चीनी के दाम बढ़ने के दौरान जमाखोरी की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में विभाग की ओर से स्टॉक पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। व्यापारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित सीमा के भीतर ही चीनी का भंडारण करें।