फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Unanimous decision to cut off ration and electricity supplies to drug peddlers in Yamunanagar

Haryana: नशा बेचने वालों की राशन-बिजली बंद करने का सर्वसम्मति से फैसला, यमुनानगर में देवधर गांव ने फूंका बिगुल

Thu, 20 Aug 2026 11:21 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 20 Aug 2026 11:21 AM IST
सार
Register For Event

पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में आवाज उठाई कि स्मैक के कारण गांव के अनेक मासूम बच्चों और युवाओं का जीवन पूरी तरह तबाह हो रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और इस सामाजिक बुराई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
Unanimous decision to cut off ration and electricity supplies to drug peddlers in Yamunanagar
बैठक में स्मैक बेचने वालों की लिस्ट तैयार करते मौजिज लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर के देवधर गांव में नशे के बढ़ते कारोबार और युवाओं में स्मैक की लत के खिलाफ पूरा गांव एक मंच पर आ खड़ा हुआ है। गांव की भावी पीढ़ी को बर्बादी के दलदल से बाहर निकालने के लिए ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने एकजुट होकर नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त रुख अपनाया है। आज सरपंच प्रतिनिधि प्रेमचंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुई ग्राम महापंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि गांव में स्मैक बेचने और इसका सेवन करने वाले संदिग्ध 33 युवाओं की एक विस्तृत सूची तैयार की गई है। उनके खिलाफ सामाजिक व प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन




राशन कार्ड रद्द और बिजली कनेक्शन काटने का कड़ा निर्णय
बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए निर्णय लिया कि सूची में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के परिवारों को सरकारी राशन डिपो से मिलने वाला राशन तुरंत प्रभाव से बंद करवाने की सिफारिश की जाएगी। यह पाबंदी तब तक लागू रहेगी जब तक कि संबंधित व्यक्ति स्मैक की बिक्री और सेवन से पूरी तरह तौबा नहीं कर लेते। इसके साथ ही पंचायत ने नशा बेचने वालों के बिजली कनेक्शन कटवाने का भी कड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है, ताकि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सीधा सामाजिक और आर्थिक दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन


बच्चों का जीवन बचाने के लिए अब आर-पार की लड़ाई
पंचायत में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में आवाज उठाई कि स्मैक के कारण गांव के अनेक मासूम बच्चों और युवाओं का जीवन पूरी तरह तबाह हो रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और इस सामाजिक बुराई को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने या किसी निजी रंजिश के तहत नहीं लिया गया है। इसका एकमात्र उद्देश्य देवधर गांव को पूरी तरह नशामुक्त बनाना और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed