फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mandi government school teacher pocso case padhar

हिमाचल: मंडी के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर बच्चों से अशोभनीय हरकत करने का आरोप, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

Sun, 18 Oct 2026 10:33 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 18 Oct 2026 10:33 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर उपमंडल में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर बच्चों के साथ अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है। चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भी मामले की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
mandi government school teacher pocso case padhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर उपमंडल के एक सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक पर बच्चों के साथ अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगा है। चाइल्ड हेल्पलाइन पर बच्चों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी की शिकायत के आधार पर पधर थाने में शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कॉपियां जांचते समय गलत तरीके से छूने का आरोप
शिकायत के मुताबिक, बीते 9 अक्तूबर को कक्षा में कॉपियां जांचते समय शिक्षक ने बच्चों को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ। इसके बाद बच्चों ने चाइल्ड हेल्पलाइन के नंबर 1098 पर शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद बीते शुक्रवार को चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की टीम स्कूल पहुंची और मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने भी मांगी रिपोर्ट
मामले को लेकर पुलिस और शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी सुनील दत्त ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed