{"_id":"6a89daa93189ad26df0e7989","slug":"movement-restricted-at-night-during-manimahesh-yatra-chamba-news-c-88-1-cmb1003-194084-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा में रात को आवाजाही पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा में रात को आवाजाही पर रोक
Sat, 22 Aug 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रा के दौरान एक हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा, स्वयंसेवियों की भी होगी तैनाती
हड़सर से डल झील तक शाम सात से सुबह चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगी यात्रा
मार्ग को भी सेक्टरों में बांटा, तैयारियों पर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। श्री मणिमहेश यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात और संचार व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यात्रा के दौरान हड़सर से पवित्र डल झील तक शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं, मैहला से आगे रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक यात्रा पर रोक रहेगी। प्रशासन ने यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कठिन पैदल मार्ग को देखते हुए लागू करने का निर्णय लिया है।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए यात्रा मार्ग को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है। करियां से धरवाला, धरवाला से खड़ामुख, खड़ामुख से सावनपुर, सावनपुर से पट्टी नाला, पट्टी नाला से हड़सर और हड़सर से धन्छौ तक सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा गौरीकुंड से डल झील तक के मार्ग पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। स्थानीय लोगों के आवागमन वाले वैकल्पिक मार्गों को भी सुरक्षा व्यवस्था में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि यात्रा के दौरान करीब एक हजार पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। हड़सर से डल झील तक स्वयंसेवकों की तैनाती भी होगी। भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के साथ संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक उपकरण और मशीनरी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बेहतर समन्वय के लिए भरमौर उपमंडल मुख्यालय में मुख्य संचार नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय और मार्ग का पालन करने, मौसम व मार्ग की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने तथा प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की।