फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shakespeare House took first place, while Dickens House finished second.

Chamba News: शेक्सपियर सदन ने प्रथम, दूसरे स्थान पर रहा डिकेंस सदन

Sat, 22 Aug 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shakespeare House took first place, while Dickens House finished second.
हिलटॉप स्कूल डलहौजी परिसर में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगितामें शामिल विद्यार्थी।
डलहौजी हिलटॉप स्कूल में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने दिखाया ज्ञान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। हिलटॉप स्कूल डलहौजी में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालय के चारों सदनों वर्ड्सवर्थ, कीट्स, डिकेंस और शेक्सपियर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. पूनम राय धवन और चेयरमैन सुधीर कुमार धवन की मौजूदगी में हुआ।
प्रतियोगिता के दौरान इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, नागरिक शास्त्र, भारत एवं विश्व से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और सामान्य जागरूकता पर आधारित प्रश्न पूछे गए। विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और विषयगत ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। सदनों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के चलते प्रतियोगिता का माहौल रोमांचक बना रहा। विद्यार्थियों ने ज्ञान का प्रदर्शन करने के साथ टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और त्वरित सोच का भी परिचय दिया। प्रत्येक चरण के साथ विद्यार्थियों और दर्शकों में उत्सुकता बढ़ती गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शेक्सपियर सदन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया जबकि डिकेंस सदन दूसरे स्थान पर रहा। विजेता विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. पूनम राय धवन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के ज्ञान को कक्षा की सीमाओं से बाहर ले जाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, प्रश्न पूछने और अपने ज्ञान का विस्तार करने के लिए प्रेरित किया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed