फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   mcleodganj rave party police raid cafe owner arrested drugs seized

हिमाचल : मैक्लोडगंज में रेव पार्टी पर पुलिस की दबिश, कैफे मालिक समेत दो गिरफ्तार; चिट्टा-चरस और बीयर बरामद

Mon, 24 Aug 2026 10:10 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो/धर्मशाला/शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो/धर्मशाला/शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 24 Aug 2026 10:10 AM IST
सार
Register For Event

धर्मशाला के मैक्लोडगंज स्थित अपर भागसूनाग में रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस ने रविवार तड़के एक कैफे में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 1.25 ग्राम चिट्टा, 25.94 ग्राम चरस, 5.35 ग्राम भांग के पत्ते, पैकिंग सामग्री और बीयर के 19 कैन बरामद हुए। पुलिस ने कैफे मालिक राकेश कुमार और पश्चिम बंगाल निवासी विजित भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस सोशल मीडिया प्रचार और पार्टी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
mcleodganj rave party police raid cafe owner arrested drugs seized
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के अपर भागसूनाग स्थित कॉलिंग कैफे में चल रही रेव पार्टी पर रविवार तड़के पुलिस ने दबिश दी। कैफे से 5.35 ग्राम भांग के पत्ते, 25.94 ग्राम चरस और 1.25 ग्राम चिट्टा, नशे की पैकिंग सामग्री और बीयर के 19 कैन बरामद किए। पुलिस ने कैफे मालिक राकेश कुमार (39) निवासी लुगराओं, डाकघर बरोटी तहसील धर्मपुर और पश्चिम बंगाल के परगना निवासी विजित भट्टाचार्य (39) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

इस संबंध में मैक्लोडगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट और हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व उत्तरी रेंज की पुलिस उपमहानिरीक्षक सौम्या सांबशिवन ने किया। सौम्या ने बताया कि रविवार तड़के गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि अपर भागसू जंगल में स्थित कॉलिंग कैफे में रेव पार्टी चल रही है। दबिश देने पर अलग-अलग तरह का नशा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 22 और 23 अगस्त को कैफे परिसर में रेव पार्टियों का आयोजन किया जा रहा था। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इन आयोजनों से कौन-कौन लोग जुड़े थे और नशीले पदार्थों की आपूर्ति कहां से हो रही थी। पुलिस को यह भी पता चला है कि इन पार्टियों का प्रचार सोशल मीडिया और एक-दूसरे से संपर्क साधकर किया जा रहा था। पुलिस ने प्रचार से संबंधित स्क्रीन शॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। इनका सत्यापन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

बिना लाइसेंस परोसी जा रही थी शराब
पुलिस की कार्रवाई में यह भी सामने आया कि जिस कैफे में पार्टी हो रही थी, उसके पास शराब परोसने या बेचने का लाइसेंस नहीं था। ऐसे में पुलिस ने आबकारी कानून के तहत भी कार्रवाई की है। कांगड़ा पुलिस अब रेव पार्टी के पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है। इसमें सोशल मीडिया प्रचार, आयोजकों की भूमिका और नशीले पदार्थों की उपलब्धता शामिल है। डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

कुल्लू जिले में भी होती रही हैं रेव पार्टियां
इससे पहले कुल्लू, मनाली, कसोल और जीभी में पर्यटन के नाम पर रेव पार्टियां हो चुकी हैं। पार्टियों पर शिकंजा न कसने पर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कुल्लू पर स्थानांतरण की कार्रवाई भी प्रदेश सरकार की ओर से की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed