फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office: 150 करोड़ की तरफ बढ़ी 'आवारापन 2', जानें 'इनसिडियस' और 'स्पाइडर-मैन 4' का कलेक्शन

Mon, 24 Aug 2026 08:57 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 24 Aug 2026 08:57 AM IST
सार
Register For Event

Box Office Collection: रविवार का दिन कई फिल्मों के लिए अच्छा रहा तो कई फिल्मों के लिए मिलाजुला रहा। जानिए 'आवारापन 2', 'इनसिडियस' और 'स्पाइडर-मैन 4' ने कितनी कमाई की है।
 

विज्ञापन
Awarapan 2 vs insidious collection know spider man brand new day earnings
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
वीकएंड पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को दर्शकों ने प्यार दिया है। 'इनसिडियस' की कमाई में मामूली गिरावट आई है। वहीं 'खलीफा' का कलेक्शन भी घटा है। हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' के कलेक्शन में तीसरे वीकएंड पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानिए रविवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
Awarapan 2 vs insidious collection know spider man brand new day earnings
आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : X
'आवारापन 2' का कलेक्शन
पहले हफ्ते में 'आवारापन 2' ने 113.50 करोड़ रुपये कमाए।
शनिवार को इस फिल्म का कलेक्शन 8.25 करोड़ रुपये रहा।
रविवार को इसने 8.75 करोड़ रुपये कमाए।
इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की अदाकारी वाली फिल्म 'आवारापन 2' की रिलीज को 10 दिन हो चुके हैं। वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने इसे एक बार फिर प्यार दिया है।

इनसिडियस

Awarapan 2 vs insidious collection know spider man brand new day earnings
'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' - फोटो : सोशल मीडिया
'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' की कमाई
  • ओपनिंग डे पर 'इनसिडियस' ने 2.85 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इसने 3.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • तीसरे दिन इसने 3.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • इसका कुल कलेक्शन 9.85 करोड़ रुपये हो चुका है।
हॉरर फिल्म 'इनसिडियस-आउट ऑफ द फर्दर' को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। यह 'इनसिडियस-द रेड डोर' का सीक्वल है और 'इनसिडियस फ्रैंचाइजी' की छठी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Awarapan 2 vs insidious collection know spider man brand new day earnings
'बंटवारा 1947' - फोटो : साभार@imdb
‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन
  • पहले हफ्ते में ‘बंटवारा 1947’ ने 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 9वें दिन इसने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • रविवार को इसने 1.30 करोड़ रुपये कमाए।
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन 36.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
'बंटवारा 1947' ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल जैसे कलाकार नजर आए हैं।
विज्ञापन
Awarapan 2 vs insidious collection know spider man brand new day earnings
खलीफा - फोटो : एक्स
'खलीफा' का क्या है हाल?
  • पहले दिन 'खलीफा' ने 5.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • दूसरे दिन शुक्रवार को इसने 2.40 करोड़ रुपये कमाए।
  • तीसरे दिन इसने 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • चौथे दिन इस फिल्म ने 1.88 करोड़ रुपये कमाए।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 11.53 करोड़ रुपये हो चुका है।
पृथ्वीराज सुकुमारन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खलीफा' 20 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बता दें कि वैसाख के निर्देशन में बनी 'खलीफा' सोने की तस्करी पर आधारित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed