फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University: Schedule for PG classes at the Centre for Distance Education released; check it here.

हिमाचल विश्वविद्यालय: दूरस्थ शिक्षा केंद्र में पीजी कक्षाओं का शेड्यूल जारी, यहां देखें

Wed, 07 Oct 2026 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 10:33 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ने विभिन्न स्नातकोत्तर कोर्सों के व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत एमए, एमकॉम और एमबीए के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर में अलग-अलग चरणों में संपर्क कक्षाएं आयोजित होंगी। 

विज्ञापन
Himachal University: Schedule for PG classes at the Centre for Distance Education released; check it here.
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ने विभिन्न स्नातकोत्तर कोर्सों के व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत एमए, एमकॉम और एमबीए के विद्यार्थियों के लिए अक्तूबर में अलग-अलग चरणों में संपर्क कक्षाएं आयोजित होंगी। प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं 12 से 18 अक्तूबर तक, जबकि द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाएं 22 से 28 अक्तूबर तक निर्धारित की गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार एमए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र और एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता के प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं 12 से 18 अक्तूबर तक होंगी। इसी अवधि में एमकॉम के प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की संपर्क कक्षाएं भी निर्धारित हैं। एमबीए तथा अन्य कोर्सों के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की कक्षाएं 22 से 28 अक्तूबर के बीच आयोजित की जाएंगी। केंद्र ने स्पष्ट किया है कि कोर्सों के अनिवार्य कार्य विद्यार्थियों को जमा करने होंगे। संबंधित अनुभाग अधिकारी विद्यार्थियों तक कार्यक्रम और अध्ययन सामग्री समय पर पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

एमकॉम में लेखा से लेकर डिजिटल विपणन तक विषय
एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रबंधकीय सिद्धांत एवं व्यवहार, प्रबंधकीय अर्थशास्त्र, आयकर कानून एवं प्रशासन, व्यावसायिक पर्यावरण, निगमित कानूनी ढांचा और निर्णय लेने के लिए सांख्यिकीय विश्लेषण जैसे विषय शामिल हैं। प्रत्येक कक्षा की अवधि एक घंटे रखी गई है। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और शाम चार से आठ बजे के बीच अलग-अलग विषयों की कक्षाएं होंगी।

एमए राजनीति विज्ञान में नौ विषयों की पढ़ाई
एमए राजनीति विज्ञान के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के लिए 12 से 18 अक्तूबर तक संपर्क कक्षाएं होंगी। प्रथम सेमेस्टर में अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सिद्धांत एवं अवधारणाएं, तुलनात्मक राजनीति, पश्चिमी राजनीतिक चिंतक और भारतीय राजनीति पढ़ाई जाएगी। तृतीय सेमेस्टर में भारत की विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय संगठन, भारतीय राजनीतिक चिंतक, दक्षिण एशिया की राजनीति में हालिया रुझान तथा पर्यावरण एवं राजनीति विषय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीयू में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की ऑनलाइन आंतरिक परीक्षाएं 13 को
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ने बीकॉम प्रथम सेमेस्टर जून सत्र के विद्यार्थियों की ऑनलाइन आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाओं और मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं 13 अक्तूबर को ऑनलाइन माध्यम से होंगी। विद्यार्थियों को सुबह 8:45 बजे गूगल मीट में जुड़ना होगा। सुबह नौ बजे से ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू होंगी। पहली परीक्षा सुबह 9:00 से 9:15 बजे तक व्यवसाय संगठन एवं प्रबंधन की होगी, जिसमें 20 अंक निर्धारित हैं। इसके बाद 9:20 से 9:35 बजे तक वित्तीय लेखांकन और 9:40 से 9:55 बजे तक व्यावसायिक विधि की परीक्षा होगी। ई-कॉमर्स की परीक्षा 10:00 से 10:15 बजे तक होगी। प्रत्येक परीक्षा के बीच पांच मिनट का अंतर रखा गया है। मौखिक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को अपने निर्धारित चरण में ही उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन

चार चरणों में होगी मौखिक परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षाओं के बाद विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा चार चरणों में होगी। पहला चरण सुबह 10:20 से 11:20 बजे तक होगा, जिसमें क्रमांक 1 से 25 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। दूसरा चरण 11:25 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक क्रमांक 26 से 50 तक के विद्यार्थियों का होगा। तीसरे चरण में क्रमांक 51 से 75 तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक होगी। चौथा चरण दोपहर 2:20 से 3:20 बजे तक होगा, जिसमें क्रमांक 76 से 96 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। मौखिक परीक्षा के लिए 10 अंक निर्धारित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed