फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Monsoon weakens, skies clear; mercury crosses 30°C in six districts.

हिमाचल माैसम: कमजोर पड़ा मानसून, छह जिलों में पारा 30 डिग्री पार, जानें 28 अगस्त तक का पूर्वानुमान

Mon, 24 Aug 2026 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 08:50 PM IST
सार
Register For Event

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ गया है और 28 अगस्त तक किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Monsoon weakens, skies clear; mercury crosses 30°C in six districts.
कमजोर पड़ा मानसून, शिमला में खिली धूप। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को अधिकांश हिस्सों में दिनभर धूप खिली रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। छह जिलों ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू और मंडी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। ऊना सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून अब कमजोर पड़ गया है और 28 अगस्त तक किसी भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन

हालांकि, पिछले दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

प्रदेश में 98 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। इसके अलावा 21 बिजली ट्रांसफार्मर और 21 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। लोक निर्माण विभाग और संबंधित विभाग बंद मार्गों व अन्य प्रभावित सेवाओं को बहाल करने में जुटे हैं। सोमवार सुबह पंडोह-बाखली मार्ग पर पहाड़ी से भारी मलबा गिरने के कारण करीब आठ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में मलबा हटाकर मार्ग को बहाल किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर उरला के समीप 22 अगस्त की रात सड़क धंसने और भारी भूस्खलन के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने क्षतिग्रस्त हिस्से से भारी वाहनों और हल्के मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी है। कुल्लू में सोमवार को दिनभर धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। चंबा में दो दिन बाद सोमवार को धूप निकली। हमीरपुर में सोमवार को मौसम सामान्य रहा। ऊना में सोमवार सुबह हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया और तेज धूप खिली। कांगड़ा में भी सुबह से धूप खिली रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर पड़ गई है। 28 अगस्त तक किसी भी जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन

मानसून सीजन में आठ फीसदी कम बारिश दर्ज
प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 20 जून से 24 अगस्त तक प्रदेश में 527 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में 571 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, लाहौल-स्पीति और सोलन जिला में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में जारी बारिश से अभी तक 114 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। विभिन्न घटनाओं में 235 लोगों की मौत हुई है।

अधिकतम तापमान
ऊना 35.2
बिलासपुर 34.0
मंडी 33.6
नेरी 32.9
कांगड़ा 32.4
बजौरा 32.1
चंबा 30.0
नाहन 30.0
सोलन 30.0
शिमला 25.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed