फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur says Congress has failed to gain power through democratic means

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में कांग्रेस और इंडी गठबंधन विफल

Tue, 29 Sep 2026 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 05:17 PM IST
सार
Register For Event

जयराम ठाकुर ने कहा कि  लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने के कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण उनमें निराशा और हताशा है। अब पूरे देश में सांविधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास और अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
Jairam Thakur says Congress has failed to gain power through democratic means
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर  हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने के कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं, जिसके कारण उनमें निराशा और हताशा है। अब पूरे देश में सांविधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास और अराजकता का वातावरण खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। जयराम ठाकुर ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता हाथ में संविधान की किताब लेकर देशभर में घूमते हैं और संविधान के प्रति श्रद्धा और सम्मान की बात करते हैं, दूसरी तरफ चुनाव आयोग जैसी सांविधानिक संस्थाओं के खिलाफ देश और विदेश में बेबुनियाद आरोप लगाते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सांविधानिक संस्थाओं की गरिमा और मर्यादा का सम्मान प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की बैठक के बाद तीनों चुनाव आयुक्तों की ओर से सामने आई स्थिति ने कई बातों को स्पष्ट कर दिया है।  जयराम ठाकुर ने हिमाचल में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सांविधानिक पदों पर बैठे लोग चुनाव आयोग के कार्यालय के बाहर जाकर बोर्ड पर कालिख पोत कर पुतले को लात और जूते मारे और चुनाव आयोग को आग लगाने जैसी भाषा का प्रयोग हो तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ऐसा व्यवहार उनकी हताशा को प्रदर्शित करता है। जिस चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव करवाए और जिसके परिणाम के आधार पर कांग्रेस की सरकार बनी, उसी सांविधानिक संस्था का सत्ता में रहते हुए अपमान करना कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी अपनी बैठक करे, यह उसका अधिकार है, लेकिन देश कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अनुसार नहीं बल्कि संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं और सांविधानिक संस्थाओं के माध्यम से चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed