फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur says Congress has failed to gain power through democratic means

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस बना रही अराजकता का वातावरण

Tue, 29 Sep 2026 05:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 05:17 PM IST
सार
Register For Event

प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय में मुख्य चुनाव आयुक्तों को पद्म विभूषण और राज्यपाल के पद दिए जाते थे। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस में शामिल हुए, राज्यसभा पहुंचे और केंद्र सरकार में मंत्री भी बने। 

विज्ञापन
Jairam Thakur says Congress has failed to gain power through democratic means
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्ता हासिल करने में विफल कांग्रेस अराजकता का वातावरण पैदा कर रही है। ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में कांग्रेस के वोट कई वर्ष पहले ही चोरी हो गए थे। इस राज्यों में कई दशकों से कांग्रेस अपनी सरकारें नहीं बना सकी। ऐसे में कांग्रेस को अपनी लगातार चुनावी पराजयों का कारण आत्ममंथन में तलाशना चाहिए, न कि सांविधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करे। शिमला में मंगलवार को प्रेस वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय में मुख्य चुनाव आयुक्तों को पद्म विभूषण और राज्यपाल के पद दिए जाते थे। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एमएस गिल सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस में शामिल हुए, राज्यसभा पहुंचे और केंद्र सरकार में मंत्री भी बने। ऐसे में आज चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाना कांग्रेस के दोहरे मापदंड को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में विफल रहने के कारण कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों में निराशा और हताशा है। इसी कारण देश में सांविधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास और अराजकता का वातावरण खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता सांविधानिक संस्था पर देश और विदेश में बेबुनियाद आरोप लगा रहे: जयराम
उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस नेता संविधान की रक्षा की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग जैसी सांविधानिक संस्था पर देश और विदेश में बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की हालिया बैठक के बाद तीनों चुनाव आयुक्तों की ओर से सामने आई जानकारी ने कई भ्रम दूर कर दिए हैं। जिस पत्र को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, उसका चुनाव आयोग की किसी नीतिगत प्रक्रिया या एसआईआर से कोई संबंध नहीं था, बल्कि वह एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ा मामला था। हिमाचल में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन पर जयराम ने कहा कि सांविधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा आयोग के बोर्ड पर कालिख पोतना, पुतलों को जूते मारना और चुनाव आयोग को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अनुसार नहीं चलेगा देश
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक गतिविधियां चलाने का पूरा अधिकार है, लेकिन देश संविधान और सांविधानिक संस्थाओं के अनुसार चलेगा, कांग्रेस वर्किंग के अनुसार नहीं। भाजपा जनता के बीच तथ्यों के आधार पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी और लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास बनाए रखने का काम करेगी। दिल्ली में कुछ संगठनों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग से जुड़े सवाल पर जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न या कोई अन्य सम्मान देने के लिए केंद्र सरकार के नियम हैं। देश में निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं। भाजपा ज्ञानेश कुमार के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed