{"_id":"6a89dbef1d425fc7ab0d0e5d","slug":"changes-to-the-kabaddi-and-athletics-meet-schedule-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184744-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कबड्डी और एथलेटिक्स मीट के शेड्यूल में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कबड्डी और एथलेटिक्स मीट के शेड्यूल में बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शारीरिक शिक्षा विभाग खेल प्रतियोगिताएं करवा रहा है। इसमें एथलेटिक्स के अलावा खो-खो, वॉलीबाल, कबड्डी, शतरंज, हॉकी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। प्रतियोगिता छात्र और छात्रा वर्ग में आयोजित की जा रही है। अब विभाग ने खेल प्रतियोगिता के कैलेंडर में परिवर्तन किया है। बदलाव के अनुसार कबड्डी और वार्षिक एथलेटिक्स मीट 29 अगस्त से दस सितंबर के बीच करवाई जाएगी।
कबड्डी प्रतियोगिता खेल दिवस पर 29 अगस्त को खेलेगा भारत तो जीतेगा भारत थीम पर आयोजित करवाई जाएगी। इसी प्रकार वार्षिक एथलेटिक्स मीट पांच से दस सितंबर के बीच करवाने का निर्णय लिया गया है। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के सहायक प्रोफेसर ओम प्रकाश ने कहा कि खेल प्रतियोगिता के कैलेंडर में बदलाव किया गया है।
यह बदलाव खेल दिवस को देखते हुए किया गया है। खेल दिवस के दिन 29 अगस्त को खेलेगा भारत तो जीतेगा भारत थीम के तहत कबड्डी के मैच छात्र एवं छात्रा वर्ग में करवाए जाएंगे। एथलेटिक्स मीट के शेड्यूल में भी परिवर्तन किया गया है। एथलेटिक्स के खिलाड़ी अब 5 से 10 सितंबर तक अपना दमखम दिखा सकेंगे। संवाद