फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Piyush Goyal Pushes for Stronger India-Japan Trade Ties, Eyes 75% Global Trade Coverage Through FTAs

India-Japan Investment: जापान से कारोबार बढ़ाने पर भारत का फोकस, गोयल बोले- 1580 नई सुजुकी जैसी कंपनियां बनें

Mon, 24 Aug 2026 10:37 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, टोक्यो
पीटीआई, टोक्यो Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 24 Aug 2026 10:37 AM IST
सार
Register For Event

 India Japan Trade: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जापान कारोबारी साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया। उन्होंने भारत में मौजूद 1,580 जापानी कंपनियों से सुजुकी जैसी सफलता की मिसाल बनने की उम्मीद जताई। क्या जापानी निवेश को और बढ़ाया जाएगा? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Piyush Goyal Pushes for Stronger India-Japan Trade Ties, Eyes 75% Global Trade Coverage Through FTAs
पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और जापान के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबारी सहयोग को अगले दशक में नई ऊंचाई तक ले जाने की जरूरत है। गोयल ने जापान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (JCCI) की जापान-इंडिया बिजनेस कंसल्टेटिव कमेटी (JIBCC) और भारतीय दूतावास की राउंड टेबल बैठक में यह बात कही।

विज्ञापन

गोयल ने कहा कि भारत और जापान इस वर्ष राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और इसे 'इंडिया-जापान ईयर ऑफ शेयर्ड होराइजंस' के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों की साझेदारी के भविष्य और अगले दशक में कारोबार के स्तर पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में चर्चा का बेहतर अवसर है।

विज्ञापन

दोगुनी हो जापानी कंपनियों की मौजूदगी

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत में पहले से बड़ी संख्या में जापानी कंपनियां काम कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि इस दशक में भारत में सक्रिय जापानी कंपनियों की संख्या मौजूदा स्तर से दोगुनी हो। उन्होंने कहा कि भारत लगातार सुधार के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है और इस यात्रा में जापान को साझेदार के रूप में देखता है। गोयल के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था आज करीब चार ट्रिलियन डॉलर की है और 2047 तक इसे 30 ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में बनें 1,580 'सुजुकी' जैसी कंपनियां

गोयल ने भारत की युवा आबादी को देश की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि यहां कामकाजी आबादी की औसत उम्र 30 वर्ष से कम है और आने वाले कई दशकों तक यह आबादी युवा बनी रहने की उम्मीद है। उन्होंने जापानी कंपनी सुजुकी का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में कंपनी ने पिछले चार दशकों में लंबा सफर तय किया है और आज उसके बड़े तथा लाभदायक कारोबार में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। गोयल ने कहा कि वह भारत में प्रतिनिधित्व करने वाली 1,580 कंपनियों से ऐसी ही सफलता की उम्मीद करते हैं और चाहते हैं कि भारत से 1,580 सुजुकी जैसी कंपनियां विकसित हों।

8-9 देशों के समूहों से FTA पर बातचीत

गोयल ने बताया कि भारत फिलहाल 8-9 और देशों या देशों के समूहों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बातचीत कर रहा है। इन संभावित समझौतों से करीब 15 ट्रिलियन डॉलर की अतिरिक्त अर्थव्यवस्था तक बाजार पहुंच मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में भारत ने नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इन समझौतों के जरिए करीब 60 ट्रिलियन डॉलर की संयुक्त GDP वाली 38 विकसित अर्थव्यवस्थाओं तक पहुंच बनी है। जापान, दक्षिण कोरिया और ASEAN क्षेत्र के साथ पहले हुए व्यापार समझौतों ने भी करीब 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंच उपलब्ध कराई है।

गोयल के मुताबिक, आगामी समझौतों के बाद भारत के FTA नेटवर्क के जरिए दुनिया के करीब 75 प्रतिशत व्यापार को कवर करने का लक्ष्य है। इससे भारत वैश्विक वैल्यू चेन में एक भरोसेमंद साझेदार के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर सकेगा।

डेटा सेंटर, मैन्युफैक्चरिंग और AI में निवेश के अवसर

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में डेटा सेंटर, विनिर्माण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में निवेश के बड़े अवसर मौजूद हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और जापान के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों का फायदा दोनों देशों को मिले और द्विपक्षीय व्यापार अधिक संतुलित दिशा में आगे बढ़े। गोयल भारत-जापान व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 200 से अधिक प्रतिनिधियों वाले बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed