फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ghaziabad student dies after falling off cliff near rohtang

हिमाचल प्रदेश: रोहतांग घूमने गए गाजियाबाद के छात्र की ढांक से गिरकर मौत, फोटो खिंचवाते समय पेश आया हादसा

Tue, 13 Oct 2026 04:06 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 13 Oct 2026 04:06 PM IST
सार
Register For Event

रोहतांग दर्रा घूमने आए गाजियाबाद के एक छात्र की ढांक से गिरने के कारण मौत हो गई। डीएसपी केलांग केडी शर्मा के अनुसार, छात्र फोटो खिंचवाते समय हादसे का शिकार हुआ। घटना रोहतांग से ग्रांफू की तरफ जाते समय हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
ghaziabad student dies after falling off cliff near rohtang
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतांग दर्रा घूमने गए गाजियाबाद के एक छात्र की ढांक से गिरकर मौत हो गई। हादसा रोहतांग से ग्रांफू की तरफ जाते समय हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

विज्ञापन


डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग घूमने आए एक पर्यटक छात्र की मौत होने की सूचना मिली है। फोटो खिंचवाते हुए वह हादसे का शिकार हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। हादसे के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed