फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   President Murmu Atal Tunnel Manali Traffic Plan 2026

हिमाचल: अटल टनल का दीदार करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, हिडिंबा मंदिर में लेंगी आशीर्वाद; ट्रैफिक प्लान भी जानें

Wed, 07 Oct 2026 09:55 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 07 Oct 2026 09:55 AM IST
सार
Register For Event

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 अक्तूबर को मनाली में अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी और इसके बाद हिडिंबा मंदिर में दर्शन करेंगी। वह अटल टनल का दौरा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले जून 2022 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अटल टनल पहुंचे थे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मनाली और अटल टनल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। करीब 600 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और कई मार्गों पर समयबद्ध यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

विज्ञापन
President Murmu Atal Tunnel Manali Traffic Plan 2026
कुल्लू पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए सांसद कंगना रनौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अटल टनल रोहतांग का दौरा करेंगी। इसके बाद वह ढूंगरी स्थित प्रसिद्ध हिडिंबा मंदिर पहुंचकर माता हिडिंबा के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के मनाली दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया है। अटल टनल और हिडिंबा मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अटल टनल का दौरा करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इससे पहले जून 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अटल टनल रोहतांग और लाहौल पहुंचे थे। 

विज्ञापन


Trending Videos

सुरक्षा में तैनात रहेंगे 600 जवान
राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए करीब 600 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। मनाली से अटल टनल और मनाली से हिडिंबा मंदिर तक के मार्ग पर जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान जरूरत के अनुसार यातायात को रोका या डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित ट्रैफिक प्लान के अनुसार ही यात्रा करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटक दोपहर तक अटल टनल की ओर न जाएं
राष्ट्रपति के अटल टनल दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों से बुधवार को प्रतिबंधित अवधि के दौरान अटल टनल की ओर घूमने का कार्यक्रम नहीं बनाने की अपील की है। प्रशासन की ओर से पहले जारी व्यवस्था के अनुसार पलचान से अटल टनल रोहतांग की ओर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आपातकालीन और सुरक्षा से जुड़े वाहनों को आवश्यक छूट दी गई है।  लाहौल की ओर जाने वाले पर्यटक परिस्थितियों के अनुसार रोहतांग दर्रा मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रशासन ने पर्यटकों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और प्रतिबंधित समय में अटल टनल की ओर जाने से बचने को कहा है।
विज्ञापन

हिडिंबा मंदिर जाने वाले रास्ते पर भी असर
राष्ट्रपति अटल टनल से लौटने के बाद हिडिंबा मंदिर जाएंगी। उनके मंदिर दौरे के दौरान भी मनाली के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। रामबाग, घटोत्कच चौक, मनालसु और लॉग हट्स चौक सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा नाके लगाए जाएंगे। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के बाद संबंधित मार्गों पर यातायात सामान्य किया जाएगा।

यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
1. सुबह 6:30 बजे से
सिस्सू और गुफा होटल में नाके लगाए जाएंगे। लाहौल से मनाली की ओर आने वाले वाहनों को रोहतांग मार्ग से भेजा जाएगा। अटल टनल से सामान्य वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

2. सुबह 7:00 बजे से
ग्रीन टैक्स बैरियर पर नाका लगाया जाएगा। लाहौल की ओर जाने वाले भारी वाहनों और ट्रकों को यहीं रोका जाएगा।

3. सुबह 8:30 बजे के बाद
रामबाग चौक, मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक, नेहरूकुंड, पलचान चौक और पलचान पुल पर नाके लगाए जाएंगे। जरूरत के अनुसार वाहनों को रोका जाएगा।

4. सुबह 9:10 बजे के बाद
राष्ट्रपति का काफिला सर्किट हाउस मनाली से अटल टनल की ओर रवाना होगा। काफिला पलचान से आगे निकलने के करीब पांच मिनट बाद पीछे की ओर यातायात सामान्य किया जाएगा। हालांकि, पलचान से आगे अटल टनल की दिशा में सामान्य और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार नियंत्रित रहेगी।

5. दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
राष्ट्रपति के हिडिंबा मंदिर दौरे के दौरान रामबाग, घटोत्कच चौक, मनालसु और लॉग हट्स चौक में नाके लगाए जाएंगे। काफिले की वापसी के बाद यातायात फिर सामान्य किया जाएगा।

6. 8 अक्तूबर को वापसी
राष्ट्रपति 8 अक्तूबर की सुबह हिमाचल से रवाना होंगी। उनके प्रस्थान के दौरान भी आलू ग्राउंड और मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक और नेहरूकुंड सहित कई स्थानों पर सुरक्षा नाके लगाए जाएंगे।

पर्यटकों से प्रशासन ने की सहयोग की अपील
राष्ट्रपति के दौरे के कारण मनाली और अटल टनल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सामान्य दिनों से अलग रहेगी। प्रशासन ने पर्यटन कारोबारियों से भी पर्यटकों को ट्रैफिक प्लान की जानकारी देने की अपील की है। जिला प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात को कुछ समय के लिए रोका या डायवर्ट किया जा सकता है। इसलिए पर्यटक अपनी यात्रा की योजना प्रतिबंधित समय को ध्यान में रखकर बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed