फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   president murmu manali visit atal tunnel traffic restrictions himachal

हिमाचल: मनाली पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अटल टनल का करेंगी दीदार, मां हिडिंबा से लेंगी आशीर्वाद

Tue, 06 Oct 2026 03:43 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 06 Oct 2026 03:43 PM IST
सार
Register For Event

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से मनाली के सासे हेलीपैड पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड से सर्किट हाउस तक राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान पुलिस ने कई स्थानों पर यातायात नियंत्रित किया। मालरोड समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग राष्ट्रपति के काफिले को देखने के लिए जुटे रहे।

विज्ञापन
president murmu manali visit atal tunnel traffic restrictions himachal
मनाली पहुंचा राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अटल टनल का दीदार करेंगी। अटल टनल का दौरा करने वाली वह देश की दूसरी राष्ट्रपति होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति ढूंगरी गांव स्थित हिडिंबा मंदिर पहुंचकर माता हिडिंबा के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर मनाली से अटल टनल और मनाली से हिडिंबा मंदिर तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत दोनों मार्गों पर करीब हर सौ मीटर की दूरी पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में कुल 600 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन




इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर पुलिस नाके और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि राष्ट्रपति के दौरे के चलते बुधवार दोपहर बाद दो बजे तक अटल टनल की ओर घूमने का कार्यक्रम न बनाएं। पर्यटक लाहौल की सैर के लिए रोहतांग दर्रा मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार ने पर्यटन कारोबारियों से भी पर्यटकों का मार्गदर्शन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पर्यटक प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन






यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
1. सुबह साढ़े छह बजे सिस्सू व गुफा होटल में नाका लगेगा। लाहौल से मनाली को ओर जाने वाले वाहनों को रोहतांग मार्ग से भेजा जाएगा। अटल टनल से सामान्य वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सुबह सात बजे से ग्रीन टैक्स बैरियर में नाका लगाया जाएगा। लाहौल की ओर जाने वाले भारी वाहनों और ट्रकों को यहीं रोका जाएगा।
3. सुबह 8:30 बजे के बाद रामबाग चौक, मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक, नेहरूकुंड, पलचान चौक व पलचान पुल में नाका लगाकर वाहनों को रोका जाएगा।
4. सुबह 9:10 बजे के बाद राष्ट्रपति का काफ़िला सर्किट हाउस मनाली से अटल टनल की ओर रवाना होगा। काफिला पलचान से आगे निकलने के पांच मिनट बाद यातायात सामान्य होगा। हालांकि, पलचान से आगे अटल टनल की ओर केवल सामान्य वाहनों और आपातकालीन वाहनों को ही भेजा जाएगा।
5. दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक महामहिम हिडिंबा मंदिर जाएंगी। इस दौरान रामबाग, घटोत्कच चौक, मनालसु और लॉग हट्स चौक में नाका लगेगा। काफिले की वापसी के बाद यातायात को फिर सामान्य किया जाएगा।

6. आठ अक्तूबर सुबह राष्ट्रपति लौट जाएंगी। उस दौरान साढ़े सात बजे आलू ग्राउंड में नाका लगेगा, जबकि नौ बजे, मनालसु, मिशन चौक, ओल्ड मनाली पुल, भूतनाथ चौक, वशिष्ठ चौक, नेहरूकुंड में नाका लगेगा और वाहनों को रोका जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed