{"_id":"6a898c37e9509ad1bc075e63","slug":"set-goals-for-success-dr-rakesh-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184756-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के लिए तय करें लक्ष्य : डॉ. राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के लिए तय करें लक्ष्य : डॉ. राकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। विद्यार्थियों को अपनी खूबियों को पहचानना चाहिए। इन्हीं खूबियों के अनुरूप सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। यह बात राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कही।
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के कॅरिअर काउंसलिंग-गाइडेंस सेल ने वाणिज्य विभाग के सहयोग से शनिवार को बीकॉम विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग-गाइडेंस सेशन का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वाणिज्य के क्षेत्र में कॅरिअर के विभिन्न अवसरों की जानकारी देना रहा।
सेशन में सक्षम एजुकेशन कुल्लू के विभागीय शाखा प्रबंधक एचएल शिवन और काउंसलर पुष्प राज ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सरकारी और निजी क्षेत्रों के साथ-साथ एंटरप्रेन्योरशिप एवं व्यापार में रोजगार और स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी। वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डिंपल और सपना ने बताया कि इस सेशन में करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद