फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Took a pledge to stay away from substance abuse and raise awareness in society.

Kullu News: नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

Thu, 20 Aug 2026 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Aug 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to stay away from substance abuse and raise awareness in society.
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में बुधवार को नशा निवारण समिति के तत्वावधान में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा-मुक्ति के लिए राष्ट्रीय प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ और नशा-मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने साथियों व समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। कार्यक्रम में डॉ. मान सिंह राणा, डॉ. ज्ञान, प्रो. निश्चल शर्मा और डॉ. हीरामणि सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed