{"_id":"6a940030311a51f68c0b4766","slug":"traders-in-banjar-discussed-their-demands-and-issues-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185401-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार में व्यापारियों ने मांगों और समस्याओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार में व्यापारियों ने मांगों और समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएसपी राजेश कुमार का व्यापार मंडल बंजार ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। व्यापार मंडल बंजार की बैठक रविवार को नगर पंचायत बंजार के सभागार में हुई। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक में डीएसपी बंजार राजेश कुमार भी शामिल रहे। उन्हें व्यापार मंडल बंजार के प्रधान परमेश शर्मा ने सम्मानित किया। बैठक में समस्याओं, मांगों एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
संगठन की मजबूती, व्यापारियों के हितों और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर भी विमर्श किया गया। बैठक में व्यापारियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा हुई।
व्यापारियों ने बंजार बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को डीएसपी के समक्ष रखा। विशेष रूप से पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था तथा व्यापारियों एवं आम जनता की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श हुआ। व्यापार मंडल बंजार के प्रधान परमेश शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल बंजार क्षेत्र के विकास, व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध व्यापार मंडल काम करेगा। संवाद