फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bathroom ventilator mobile video woman dharampur mandi

हिमाचल प्रदेश: नहाते समय बना ली महिला की वीडियो, वेंटिलेटर पर मोबाइल रखने का आरोप, पड़ोसी पर केस दर्ज

Tue, 08 Sep 2026 12:08 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 08 Sep 2026 12:08 PM IST
सार
Register For Event

मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में बाथरूम के वेंटिलेटर पर मोबाइल रखकर महिला की वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि नहाने के दौरान उसकी वीडियो रिकॉर्ड की गई। मोबाइल की गैलरी जांचने पर 7.51 सेकेंड की वीडियो मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
bathroom ventilator mobile video woman dharampur mandi
यह सांकेतिक तस्वीर है। - फोटो : AI

विस्तार

मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में एक महिला की निजता से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने पड़ोसी युवक पर बाथरूम के वेंटिलेटर पर मोबाइल फोन रखकर उसकी वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार घटना चार सितंबर की है। जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण महिला उस दिन घर पर थी। दोपहर करीब 2:30 बजे वह घर की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। नहाने के बाद जब वह दरवाजे पर टंगे कपड़े लेने लगी तो उसकी नजर वेंटिलेटर पर रखे एक मोबाइल फोन पर पड़ी।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक मोबाइल को इस तरह रखा गया था कि उससे बाथरूम के भीतर की गतिविधि रिकॉर्ड की जा सके। अचानक मोबाइल दिखाई देने से वह घबरा गई। उसने जल्दी से कपड़े पहने और बाथरूम से बाहर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में महिला ने बताया कि इसी दौरान उसने अपने पड़ोसी युवक को वेंटिलेटर से मोबाइल उठाकर वहां से जाते हुए देखा। महिला ने युवक से मोबाइल के बारे में पूछा तो उसने कथित तौर पर कुछ भी नहीं करने की बात कही। जब महिला ने मोबाइल मांगा तो युवक ने उसे फोन दे दिया।

इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी अपनी भाभी और पूर्व प्रधान को दी। उनकी मौजूदगी में युवक से मोबाइल बाथरूम में रखने का कारण पूछा गया। शिकायत के अनुसार इस दौरान युवक कथित तौर पर माफी मांगने लगा। बाद में उसने मोबाइल का लॉक खोला और फोन महिला को सौंप दिया। महिला के अनुसार मोबाइल की गैलरी चेक करने पर उसमें नहाने के दौरान बनाई गई 7.51 सेकेंड की वीडियो मिली। वीडियो सामने आने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मोबाइल फोन और उसमें मिली वीडियो समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और किस परिस्थिति में रिकॉर्ड की गई तथा मामले में और कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed