फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   iit mandi jammu joint phd-admission 2026-27

हिमाचल: आईआईटी मंडी और जम्मू मिलकर करवाएंगे पीएचडी, संयुक्त डिग्री कार्यक्रम में प्रवेश शुरू; जानें अंतिम तिथी

Tue, 13 Oct 2026 01:13 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 13 Oct 2026 01:13 PM IST
सार
Register For Event

आईआईटी मंडी और आईआईटी जम्मू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ईवन सेमेस्टर के लिए संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित शोधार्थियों को दोनों संस्थानों के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा और संयुक्त पीएचडी डिग्री प्रदान की जाएगी। आईआईटी मंडी और आईआईटी रोपड़ के संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
iit mandi jammu joint phd-admission 2026-27
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : एआई।

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी और आईआईटी जम्मू ने संयुक्त पीएचडी डिग्री कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के ईवन सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के तहत चयनित शोधार्थियों को दोनों संस्थान संयुक्त रूप से पीएचडी की डिग्री प्रदान करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को आईआईटी मंडी और आईआईटी जम्मू, दोनों की प्रवेश संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करना होगा। आवेदन किसी विशेष शोध परियोजना के लिए करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी का होम इंस्टीट्यूट यानी मूल संस्थान और मेजबान संस्थान पहले से निर्धारित होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन
संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम के तहत शोधार्थियों को दोनों संस्थानों के संयुक्त पर्यवेक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को अलग-अलग संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ काम करने और शोध के क्षेत्र में व्यापक अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के नियमों के अनुसार शोधार्थियों को ट्यूशन फीस केवल अपने होम इंस्टीट्यूट में जमा करनी होगी। पात्र अभ्यर्थियों को फेलोशिप भी उनके होम इंस्टीट्यूट के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

दूसरे संस्थान में कम से कम 12 महीने बिताने होंगे
चयनित शोधार्थी अपने होम इंस्टीट्यूट में अध्ययन और शोध कार्य शुरू करेंगे तथा अधिकांश समय वहीं बिताएंगे। हालांकि, कार्यक्रम के तहत उन्हें दूसरे संस्थान में कम से कम 12 महीने बिताने की अपेक्षा की गई है। इससे शोधार्थियों को दोनों संस्थानों के शैक्षणिक वातावरण, विशेषज्ञता और शोध सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया कि संयुक्त कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड संबंधित संस्थान के नियमित पीएचडी कार्यक्रम के समान रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और आवेदन के लिए आईआईटी मंडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आईआईटी रोपड़ के साथ भी संयुक्त पीएचडी का अवसर
आईआईटी मंडी और आईआईटी रोपड़ के संयुक्त पीएचडी डिग्री कार्यक्रम के लिए भी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यक्रम के लिए भी 30 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में शोधार्थियों को दोनों संस्थानों के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में शोध करने और संयुक्त पीएचडी डिग्री हासिल करने का अवसर मिलेगा। इसके तहत भी शोधार्थियों को दूसरे संस्थान में कम से कम 12 महीने बिताने होंगे और ट्यूशन फीस अपने होम इंस्टीट्यूट में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed