फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Spring posts installed in Tunnel-12 in the Hanogi area will curb overtaking.

Mandi News: हणोगी क्षेत्र की टनल-12 में लगे स्प्रिंग पोस्ट, ओवरटेकिंग पर लगेगा लगाम

Fri, 21 Aug 2026 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Spring posts installed in Tunnel-12 in the Hanogi area will curb overtaking.
एक ही टनल से वाहनों की आवाजाही के बीच सुरक्षा बढ़ाने की पहल
विज्ञापन

हादसे के बाद एसपी-एएसपी और कंपनी प्रबंधन ने किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर हणोगी क्षेत्र की टनल-12 में एक ही टनल से दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही के बीच ओवरटेकिंग रोकने के लिए मंडी पुलिस हरकत में आ गई है। टनल के भीतर व्यवस्थित स्प्रिंग पोस्ट शुक्रवार को लगाए गए। टनल के भीतर शुरुआत से अंतिम छोर तक दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगाए गए इन पोस्ट से वाहन चालकों को अपनी लेन में चलने का संकेत मिलेगा। हादसे के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी अभिमन्यु वर्मा और कंपनी प्रबंधन ने भी टनल का निरीक्षण कर यातायात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण में जायजा लिया कि किस तरह टनल से सुरक्षित यातायात गुजारा जाए और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो। बीते वीरवार सुबह इसी टनल में गलत दिशा से आए कैंटर और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए थे। इसके बाद यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए स्प्रिंग पोस्ट लगाए हैं। इनसे वाहन चालक निर्धारित लेन में ही चलेंगे। टनल के अंदर ओवरटेकिंग करना आसान नहीं होगा। सड़क मार्ग बाधित होने पर भी टनल में भी कई वाहनों की कई लेन लग जाती है, लेकिन अब इसमें भी लगाम लगेगी। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि जनसुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वाहन चालकों से अपील है कि गलत तरीके से ओवरटेक न करें। वाहन चलाती बार संयम बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed