फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two drinking water samples fail tests in Pathan amidst diarrhoea outbreak.

Mandi News: पठान में डायरिया के बीच दो पेयजल सैंपल फेल

Sat, 22 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two drinking water samples fail tests in Pathan amidst diarrhoea outbreak.
प्राकृतिक स्रोत और जल शक्ति विभाग के टैंक के इनलेट से लिया सैंपल जांच में खराब
विज्ञापन

पठान में डायरिया के बाद पेयजल के दो सैंपल फेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। गोहर उपमंडल के पठान क्षेत्र में डायरिया के मामले सामने आने के बाद पेयजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। जल शक्ति विभाग की ओर से जांच के लिए लिए गए चार पेयजल सैंपलों में से दो फेल पाए गए हैं। इनमें एक सैंपल प्राकृतिक जल स्रोत और दूसरा जल शक्ति विभाग के पेयजल टैंक के इनलेट से लिया गया था। यानी टैंक में पानी पहुंचने वाले स्थान का सैंपल भी जांच में दूषित पाया गया है।

सीएमओ मंडी डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि दोनों सैंपल जांच में फेल मिले हैं। पानी के संक्रमण से दूषित होने की आशंका है। हालांकि, पानी दूषित होने के कारण और संक्रमण के स्रोत की विस्तृत जानकारी जल शक्ति विभाग के अधिकारी ही दे पाएंगे। डायरिया के मामले सामने आने के बाद क्षेत्र के पेयजल स्रोतों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed