{"_id":"6a885979365a823fc60b0947","slug":"woman-arrested-in-chitta-case-remanded-to-police-custody-mandi-news-c-90-1-ssml1045-210029-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिट्टा मामले में गिरफ्तार महिला पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिट्टा मामले में गिरफ्तार महिला पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पूछताछ में सामने आए नामों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ा
गिरोह के तार अंबाला से हिमाचल तक जुड़े होने का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। 23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी मामले में गिरफ्तार महिला को शुक्रवार को पधर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए। पुलिस पूछताछ में सामने आए नामों के आधार पर मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस को गिरोह के तार पंजाब के अंबाला से हिमाचल तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
आरोपी महिला की पहचान चौहारघाटी के तरस्वाण गांव निवासी कुशला देवी के रूप में हुई है। पधर पुलिस ने उसे जोगिंद्रनगर बाजार स्थित उसके किराये के मकान में दबिश देकर गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अदालत में पेश करने के बाद उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब उससे चिट्टे की खेप की आपूर्ति और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
मामले में मुख्य आरोपी धर्मपुर निवासी 30 वर्षीय सेना कर्मचारी सतीश कुमार पहले ही न्यायिक हिरासत में है। पधर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की सूचना उसके हेड ऑफिस को भी दे दी है। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान सतीश से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है।