फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla massive landslide: Hillside collapses on sanjauli Dhalli Bypass; vehicles narrowly escape.

शिमला में भारी भूस्खलन: संजौली बाईपास पर दरकी पहाड़ी, बाल-बाल बचीं गाड़ियां, वीडियो वायरल

Wed, 07 Oct 2026 04:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 04:24 PM IST
सार
Register For Event

 अचानक हुए भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इसी दाैरान सड़क से गुजर रही गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं।  भूस्खलन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
shimla massive landslide: Hillside collapses on sanjauli Dhalli Bypass; vehicles narrowly escape.
संजाैली-ढली बाईपास पर भूस्खलन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजाैली- ढली बाईपास पर बुधवार को पहाड़ी दरक गई। अचानक हुए भूस्खलन से बड़ी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गए। इसी दाैरान सड़क से गुजर रही गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं। भूस्खलन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। भूस्खलन के तुरंत बाद मौके पर निर्माण कार्य में लगाई गई जेसीबी से सड़क पर आए कुछ पत्थरों और मलबे को हटा दिया गया। करीब सवा तीन बजे हुई घटना के कुछ ही देर बाद सड़क पर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया था। हालांकि, पहाड़ी से अभी भी पत्थरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन


 
Trending Videos

इससे पहले भी बाईपास पर हुआ था भूस्खलन
इससे पहले 18 जून को भी ढली-संजौली बाईपास पर पहाड़ी दरक गई थी।  पहाड़ी के दरकने से भारी चट्टानें, एक पेड़ और टनों के हिसाब से मलबा संजौली-ढली बाईपास पर आ गया था और दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बंद रहा।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed