{"_id":"6a8861420629fde3c90c48d3","slug":"deadbody-found-nahan-news-c-177-1-nhn1001-186737-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संगड़ाह के पास मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संगड़ाह के पास मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की शुरू
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के समीप शुक्रवार को लापता 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक की पहचान शुभम उर्फ हनी के रूप में बताई जा रही है, जो गत 19 अगस्त से लापता था। शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुभम के लापता होने की शिकायत उसकी माता ने 20 अगस्त को पुलिस थाना संगड़ाह में दर्ज करवाई थी। शुक्रवार दोपहर बाद नवयुवक मंडल जावगा के लायक राम सहित अन्य युवाओं के सहयोग से सर्च अभियान चलाया गया। हेलिपैड संगड़ाह से नीचे की ओर तलाश शुरू की। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिस स्थान पर शव मिला है, वहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुलिस के अनुसार जुन्गा से एफएसएल टीम के पहुंचने के बाद ही शव को मौके से बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष अगस्त में भी लुधियाना पंचायत के कड़ियाना गांव का एक युवक लापता हुआ था, जिसका शव कई महीनों बाद देवढाल के जंगल में मिला था। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। हर पहलू से जांच की जा रही है।