फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Injured man dies after falling from a tree.

Sirmour News: पेड़ से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत

Mon, 24 Aug 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Injured man dies after falling from a tree.
पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था उपचार
विज्ञापन

पशुओं के लिए पत्तियां काटने गए थे गुलाब सिंह, पैर फिसलने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई/रोनहाट(सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के शलियां गांव के 58 वर्षीय गुलाब सिंह की पेड़ से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

गुलाब सिंह सुबह पशुओं के लिए पेड़ से पत्तियां काटने गए थे। हल्की बारिश के बाद पेड़ गीला होने से उनका पैर फिसल गया। वे औंधे मुंह जमीन पर गिर गए। आसपास कोई व्यक्ति नहीं होने के कारण वे करीब चार घंटे तक घायल अवस्था में पड़े रहे।
विज्ञापन


काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। पत्तियां काटने वाले स्थान पर पहुंचने पर परिजनों ने गुलाब सिंह को अचेत अवस्था में पाया। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन तक उपचार के बावजूद गुलाब सिंह को होश नहीं आया और रविवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। गुलाब सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को पांवटा साहिब में यमुना नदी के किनारे किया गया। मामले की पुष्टि क्यारी गुंडाहा की प्रधान सुशीला देवी व पूर्व प्रधान बलबीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed