{"_id":"6a8af2ab3cbc700851032134","slug":"young-people-auditioned-for-dance-and-singing-nahan-news-c-177-1-ssml1028-186834-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: युवाओं ने नृत्य और गायन का दिया ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: युवाओं ने नृत्य और गायन का दिया ऑडिशन
विज्ञापन
नाहन में स्टेपको सिरमौर उत्सव के लिए मॉडलिंग के लिए ऑडिशन देती छात्रा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
नृत्य, गायन और दूसरी विद्याओं के ऑडिशन देने पहुंचे युवा
नाहन के चौगान में 9 से 17 सितंबर तक आयोजित होगा सिरमौर उत्सव
अंतिम दिन ऑडिशन देने वालों की उमड़ी भारी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्टेपको संस्था ने नाहन के चौगान मैदान में 9 से 17 सितंबर तक आयोजित किए जाने वाले सिरमौर उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए रविवार को ऑडिशन आयोजित किए गए। ऑडिशन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर गायन, नृत्य और अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ऑडिशन के दौरान युवाओं ने गीतों और नृत्य से कला का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों में स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने की उत्सुकता नजर आई। संस्था की ओर से बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति का अवसर दिया जाएगा। स्टेपको के अध्यक्ष रंजित सिंह कंवर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसे आयोजनों से स्थानीय और युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को वेब सीरीज में भी काम दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संस्था का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना है।
सिरमौर उत्सव के दौरान नृत्य, गायन, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, मॉडलिंग और बेबी शो सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।