{"_id":"6a8859c14ef015ff270a7230","slug":"sports-competitions-begin-in-baddi-ramshehar-and-kandaghat-blocks-solan-news-c-176-1-ssml1041-176925-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी, रामशहर और कंडाघाट ब्लॉक में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी, रामशहर और कंडाघाट ब्लॉक में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
Sat, 22 Aug 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 से 24 अगस्त तक चलेंगी स्पर्धाएं, करीब 1300 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम
विभाग ने खिलाड़ियों के ठहरने, खाने-पीने और सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उप निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय सोलन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। अंडर-19 बालकों की यह ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं 22 अगस्त से शुरू होंगी। ये प्रतियोगिताएं 22 से 24 अगस्त तक चलेंगी, जिनमें जिले के लगभग 1300 खिलाड़ी भाग लेंगे।
शिक्षा विभाग ने इन प्रतियोगिताओं में जिले के हर स्कूल की भागीदारी अनिवार्य की है। प्रत्येक संस्थान को कम से कम एक खेल स्पर्धा में हिस्सा लेना होगा। इन स्पर्धाओं में बद्दी, रामशहर और कंडाघाट जोन के खिलाड़ी शामिल होंगे। कंडाघाट जोन की स्पर्धाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सायरी में होंगी। बद्दी जोन की प्रतियोगिताएं बद्दी स्कूल में आयोजित की जाएंगी। रामशहर जोन के मुकाबले रामशहर में खेले जाएंगे। इन ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाओं में केवल बालक वर्ग के खिलाड़ी ही भाग लेंगे। इसमें वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले शामिल हैं। प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ सुबह की बेला में होगा।
व्यवस्थाएं और सुरक्षा
खेलकूद प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय खेलकूद कमेटी को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने को कहा गया है। बाहरी क्षेत्रों से आने वाले बालकों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आयोजन स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा की विशेष व्यवस्था रहेगी। खिलाड़ियों व विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा मधु जनारथा ने तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी संबंधित स्कूलों और खंडों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। खेलकूद आयोजनों की तैयारियों के संदर्भ में आवश्यक सूचनाएं भेजी गई हैं। प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।