{"_id":"6a88b2f4f40ebfd0310215fa","slug":"16-year-old-shivam-missing-family-files-missing-person-report-una-news-c-93-1-una1002-203084-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 16 वर्षीय शिवम लापता, परिवार ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 16 वर्षीय शिवम लापता, परिवार ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Sat, 22 Aug 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के भैरा में पिछले करीब 15 वर्षों से मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे शेखर कुमार का 16 वर्षीय बेटा शिवम कुमार 18 अगस्त से लापता है। परिजनों और रिश्तेदारों की ओर से कई स्थानों पर तलाश करने के बाद भी शिवम का कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को पुलिस थाना अंब में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई है।
शेखर कुमार के अनुसार, 18 अगस्त को वह पंजाबर में मक्की काटने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह एक व्यक्ति से बातचीत में व्यस्त थे। इसी बीच उनका बेटा पास से गुजर रही ब्रेड सप्लाई करने वाली गाड़ी में बैठकर चला गया। शाम को जब शेखर घर पहुंचे तो शिवम वहां नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रधान से संपर्क किया। प्रधान ने सप्लायर से बात की तो उसने शिवम को चुरुडू में उतारने की बात कही। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस शिवम की तलाश में जुटी हुई है।