फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   30 athletes learning fencing techniques

Una News: तलवारबाजी के दांव-पेच सीख रहे 30 खिलाड़ी

Mon, 12 Oct 2026 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 12 Oct 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
30 athletes learning fencing techniques
मैड़ी में 10 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, एनआईएस कोच तनुराग गुप्ता दे रहे प्रशिक्षण
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की तैयारी पर जोर, खिलाड़ियों को सिखाईं जा रहीं तकनीकें

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। मॉडर्न आईटीआई मैड़ी के प्रांगण में तलवारबाजी का 10 दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसमें क्षेत्र के करीब 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। एनआईएस कोच तनुराग गुप्ता खिलाड़ियों को तलवारबाजी की बारीकियां, तकनीकें और बेहतर प्रदर्शन के गुर सिखा रहे हैं।
शिविर में सोमाया भारद्वाज, तुषार, अखिलेश, आशिया, अश्मिता, परियंशिका, रुहानी, अर्शिया, काश्वी, कृधा, बवनीत कौर, जैसन ठाकुर, रियांश शर्मा, शाहीन, आलिया, रिधांश, विश्वजीत, अनुभव, नयनी, ओजस भारद्वाज, संयम शर्मा, आराध्या, स्वास्तिक, अर्नव ठाकुर और आयरश ठाकुर सहित अन्य खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर के दौरान हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष शादीलाल गोस्वामी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके अभ्यास और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने, अनुशासन बनाए रखने और पूरी लगन से खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव अतुल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में तलवारबाजी युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed