{"_id":"6ac61180fe7c7c4acf0ed399","slug":"amb-sho-vehicle-attack-attempt-chitta-recovered-two-arrested-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: ऊना में पुलिस को देखकर गाड़ी भगाई, एसएचओ पर चढ़ाने का प्रयास; 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: ऊना में पुलिस को देखकर गाड़ी भगाई, एसएचओ पर चढ़ाने का प्रयास; 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
Wed, 07 Oct 2026 03:03 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:03 PM IST
ऊना के अंब क्षेत्र के नकड़ोह में नशे की खेप लेने पहुंचे एक युवक ने पुलिस को देखकर गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और थाना प्रभारी अंब विपिन शर्मा को टक्कर मार दी। हादसे में एसएचओ की बाजू और एक टांग में चोट आई। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर कुल 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI
विस्तार
नकड़ोह में नशे की खेप लेने पहुंचे एक युवक ने पुलिस टीम को देखकर गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। आरोप है कि उसने गाड़ी थाना प्रभारी अंब विपिन शर्मा की ओर मोड़ दी और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में थाना प्रभारी की बाजू और एक टांग में चोट आई। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, टीम को नकड़ोह में नशे की खेप को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अर्जुन सिंह उर्फ जोनी निवासी वार्ड नंबर चार, कैलाश नगर, नकड़ोह को बाइक पर रोककर जांच की।
विज्ञापन
झाड़ियों में फेंक दिया चिट्टा
पुलिस के मुताबिक, टीम को देखकर अर्जुन सिंह ने अपनी जेब से चिट्टा निकालकर झाड़ियों में फेंक दिया। इसी दौरान गगरेट निवासी जसकीरत सिंह अर्जुन से चिट्टा लेने के लिए गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। आरोप है कि पुलिस टीम को देखकर जसकीरत ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद उसने गाड़ी थाना प्रभारी विपिन शर्मा की ओर मोड़ दी।
विज्ञापन
Trending Videos
बचने की कोशिश में घायल हुए थाना प्रभारी
पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी ने गाड़ी को अपनी ओर आता देखकर बचने का प्रयास किया, लेकिन वह गाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से उनकी बाजू और एक टांग में चोट आई। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने गाड़ी रुकवाई और जसकीरत सिंह को काबू कर लिया। वहीं पुलिस ने अर्जुन सिंह को भी हिरासत में ले लिया।
झाड़ियों और घर से मिला नशा
पुलिस ने मौके पर झाड़ियों में फेंके गए पदार्थ को बरामद किया। जांच के दौरान वहां से 5.77 ग्राम चिट्टा मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने अर्जुन सिंह के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 8.73 ग्राम चिट्टा और बरामद किया गया। इस तरह पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। नकड़ोह में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को तेज करने के साथ-साथ मामले में आरोपियों की गतिविधियों और बरामद नशे के स्रोत की भी जांच शुरू कर दी है।