फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Missing married woman found in Amb using cyber technology.

Una News: हमीरपुर से लापता विवाहिता अंब में मिली, ससुराल लौटी

Mon, 12 Oct 2026 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 12 Oct 2026 05:04 AM IST
विज्ञापन
Missing married woman found in Amb using cyber technology.
मोबाइल की लोकेशन से पुलिस ने लगाया पता, पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये युवक से हुई थी जान-पहचान

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। हमीरपुर स्थित ससुराल से लापता हुई 35 वर्षीय विवाहिता को पुलिस ने अंब थाना क्षेत्र से ढूंढ निकाला। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महिला का पता लगाया। पूछताछ और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह रविवार को अपने ससुराल लौट गई।

जानकारी के अनुसार, महिला की सोशल मीडिया के जरिए ऊना जिले के एक अविवाहित चालक से जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद महिला अचानक ससुराल से लापता हो गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर हमीरपुर पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


जांच के दौरान महिला का पुराना मोबाइल नंबर बंद मिला। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल लोकेशन की मदद से उसका पता लगाया। इसके बाद महिला और उसके परिजनों को अंब थाना बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला का पता लगाकर परिजनों को सूचित किया गया था। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह ससुराल लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed