फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1 October 2026 major event 2026

आज के दिन: एशियाड के क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से, राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा

Thu, 01 Oct 2026 06:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 01 Oct 2026 06:01 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है गुरुवार, 1अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
1 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 1 अक्तूबर सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके साथ ही एशियाड के क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से है। 

विज्ञापन

मोदी कैबिनेट की चिंतन बैठक का आखिरी दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट की चिंतन बैठक आज खत्म हो रही है। ये बैठक दो चरण में आयोजित की गई।  बैठक के पहले चरण में 23 और 24 सिंतबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को बैठक का आयोजन हो रहा है। पीएम ने अपने सभी मंत्रियों के लिए सेवा तीर्थ में चिंतन शिविर का आयोजन किया है। इसके लिए 67 मंत्रियों को अलग-अलग चार समूहों में बांटा गया है। इन समूहों का नेतृत्व अलग-अलग तीन-तीन केंद्रीय मंत्री कर रहे हैं। चार दिन के शिविर के लिए चार थीम तय किए गए हैं। पहले दिन का थीम व्यक्तित्व विकास के जरिये स्व विकास, दूसरे दिन का जनविश्वास से जनाधार, तीसरे दिन (30 सितंबर) का विभागीय सफलता और अंतिम दिन का थीम प्रभावी संवाद है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के बालाघाट आएंगे। राहुल जिले के आदिवासी बहुल इलाकों में बच्चों की मौत से प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। यहां राहुल मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। दरअसल, बालाघाट के बैहर और बिरसा क्षेत्र के आदिवासी बहुल गांवों में पिछले कुछ महीनों में 30 से अधिक बच्चों की मौत की रिपोर्ट सामने आई है। इनमें बड़ी संख्या बैगा और गोंड समुदाय के बच्चों की बताई गई है। हालांकि, मौतों की संख्या को लेकर प्रशासन और अन्य स्रोतों के आंकड़ों में अंतर रहा है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

सीएम योगी का प्रयागराज दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। वह शहर में तीन घंटे रहेंगे। सुबह 11:45 बजे राजकीय हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। अपराह्न 12 बजे तेलिरयगंज चौराहे पर स्थित मसुरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मसुरियादीन इंटर कॉलेज परिसर में जनसमुदाय का संबोधित करेंगे और मसुरियादीन के पारिवारिक सदस्यों से भेंट करेंगे। इसके बाद अपराह्न एक बजे एनीबेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर, छोटा बघाड़ा के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे और विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। अपराह्न पौने तीन बजे लखनऊ वापसी होगी। सीएम का यह कार्यक्रम प्रस्तावित है और इसमें फेरबदल हो सकता है। 

एशियाड के क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से
एशियन गेम्स में आज पुरुष टी20 क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। वहीं, दिन के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 से होना है। 

 

नए महीने में हो रहे कई बड़े बदलाव
1 अक्तूबर 2026 से आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहे हैं। नए महीने की शुरुआत के साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरें, एनआरआई से प्रॉपर्टी खरीद पर टीडीएस नियम और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के पंजीकरण शुल्क से जुड़े दिशानिर्देश प्रभावी हो रहे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) और संबंधित विभागों द्वारा जारी ये नए नियम ग्राहकों के लिए पारदर्शिता बढ़ाने, वित्तीय धोखाधड़ी रोकने और कर अनुपालन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लागू किए जा रहे हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed