फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   thane shiv sena ubt leader pradeep purnekar murder case son statement ex mayor accused

ठाणे हत्याकांड: 'पिता की हत्या के पीछे पूर्व मेयर का हाथ', शिवसेना यूबीटी नेता के बेटे ने और क्या लगाए आरोप?

Thu, 01 Oct 2026 12:46 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र
पीटीआई, ठाणे, महाराष्ट्र Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 01 Oct 2026 12:46 PM IST
सार
Register For Event

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या मामले में उनके बेटे ने पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति पर साजिश का आरोप लगाया है। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत और आदित्य ठाकरे ने विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
thane shiv sena ubt leader pradeep purnekar murder case son statement ex mayor accused
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस में बेटे ने पूर्व मेयर और पति पर लगाया साजिश का आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ठाणे में गोली मारकर हत्या किए गए शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर के बेटे ने पुलिस को अपना बयान दिया है। प्रदीप के बेटे ने पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति पर पिता की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। मामले में ठाणे पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक अन्य को हिरासत में भी लिया गया है। इस घटना के बाद शहर में जमकर विरोध-प्रदर्शन हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सूखे के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: लोन वसूली के लिए बैंकों को निर्देश, मंत्री ने क्या कहा?
विज्ञापन


किस पर लगा आरोप?
बुधवार को ठाणे के कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के बाहर शिवसेना नेता संजय राउत और आदित्य ठाकरे भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने पूर्णेकर के 26 वर्षीय बेटे राम पूर्णेकर का बयान दर्ज किया। राम ने पुलिस को दिए बयान में ठाणे की पूर्व मेयर और शिवसेना नेता मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे पर साजिश रचने का आरोप लगाया। मंगलवार रात घोड़बंदर रोड के पास यूबीटी के 'विभाग प्रमुख' पर जानलेवा हमले के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में पूर्णेकर के पूर्व सहयोगी पाप्या शिंदे, संतोष कनौजिया उर्फ टल्ली, निखिल यादव उर्फ 'शूटर' और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों हुई हत्या?
राम ने पुलिस को बताया कि उसने 24 सितंबर की रात घोड़बंदर इलाके में राजेंद्र शिंदे को कनौजिया, यादव और नितेश उर्फ भावड्या पवार के साथ संदिग्ध तरीके से मिलते देखा था। घर लौटने पर उसने अपने पिता को यह बात बताई और रात 10 बजे के बाद बाहर न निकलने की चेतावनी दी और आशंका जताई कि उसे निशाना बनाया जा सकता है। राम ने पुलिस को बताया कि ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चुनावों के समय से ही राजनीतिक और व्यक्तिगत दुश्मनी चल रही थी। इन चुनावों में मीनाक्षी शिंदे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना की उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, जबकि उनकी मां विजेता पूर्णेकर और चाचा जयनाथ पूर्णेकर को सेना (यूबीटी) ने उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चल रही राजनीतिक दुश्मनी, जमीन के विवाद और उनके पिता की गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार लड़ाई की वजह से पूर्व मेयर और उनके पति ने पिता के खिलाफ साजिश रची। भारी पुलिस मौजूदगी के बीच, सेना (यूबीटी) के नेताओं समेत कई लोगों की मौजूदगी में पूर्णेकर का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: एसआईआर प्रक्रिया में बड़ा फैसला, अब व्हाट्सएप पर भेजे गए वोटर डॉक्यूमेंट भी स्वीकार करेंगे बीएलओ

पुलिस ने क्या कहा?
संयुक्त पुलिस कमिश्नर ज्ञानेश्वर चव्हाण ने मीडिया को बताया कि स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं। यह घटना रात करीब 9:30 बजे कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के इलाके में घोड़बंदर में हुई, जब नकाबपोश हमलावरों ने पूर्णेकर के ऑफिस में उन पर गोलियां चलाईं और धारदार हथियारों से हमला किया। इसके बाद उन्हें पास के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुधवार दोपहर सेना (यूबीटी) के सैकड़ों कार्यकर्ता, परिवार के सदस्यों और सीनियर नेताओं आदित्य ठाकरे और संजय राउत के साथ कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए। वे पोस्टमार्टम के बाद पूर्णेकर का शव लेकर वहां पहुंचे थे। राउत ने मांग की कि पुलिस पूर्णेकर के बेटे का बयान सप्लीमेंट्री एफआईआर में दर्ज करे और ठाणे की पूर्व मेयर और उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed