फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19 October 2026 major event 2026

आज के दिन: यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, तमिलनाडु में आरएसएस के रूट मार्च का समय तय करेगी पुलिस

Mon, 19 Oct 2026 06:33 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 19 Oct 2026 06:33 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है सोमवार, 19 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
19 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 19 अक्तूबर 2026 को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज तमिलनाडु पुलिस 128 स्थानों पर आरएसएस के मार्च का समय तय करेगी। वहीं, यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित है। 

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी में महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

उत्तर प्रदेश में महानवमी के अवसर पर सोमवार को भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले 20 अक्तूबर को दशहरा-विजयादशमी का अवकाश घोषित किया गया था। ऐसे में लगातार दो दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस की मार्च का समय तय करेंगी तमिलनाडु पुलिस

तमिलनाडु पुलिस सोमवार को 128 स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन (रूट मार्च) निकालने के लिए समय, मार्ग और स्थान तय करेगी। बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु में आरएसएस को 25 अक्तूबर और 1 नवंबर को 128 स्थानों पर रूट मार्च निकालने का रास्ता साफ कर दिया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने भविष्य में आयोजकों को समय से आवेदन देने और पुलिस को उन पर समयसीमा के भीतर फैसला करने की सलाह दी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार देंगे शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार सुबह 10 बजे नई दिल्ली के रवींद्र भवन स्थित मेघदूत परिसर में संगीत, नृत्य और नाटक के क्षेत्र में 106 युवा कलाकारों को वर्ष 2024 और 2025 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' प्रदान करेंगे। 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' की शुरुआत संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2006 में 40 वर्ष तक की आयु के युवा कलाकारों को सम्मानित करने के लिए की थी। तब से यह पुरस्कार हर साल एक विशेष समारोह में युवा कलाकारों को दिया जाता है।

दिल्ली में 25 अक्तूबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। यहां पुराने ट्रैफिक चालानों का निपटारा कराया जा सकता है। इसके लिए 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन टोकन मिलेंगे। टोकन लेने के लिए दिल्ली पुलिस के लोक अदालत वाले आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। टोकन सीमित हैं, इसलिए समय रहते बुक कर लें। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

ओंकारेश्वर बंद का एलान
सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों से नुकसान होने की आशंका के चलते ओंकारेश्वर के लोगों ने सोमवार को नगर बंद रखने का एलान किया है। 19 मांगों पर सहमति नहीं बनने से लोग नाराज हैं। वे उचित मुआवजा, रहने के लिए जगह और रोजगार की सुरक्षा चाहते हैं। शुक्रवार को हुई सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संतों ने कहा कि वे सिंहस्थ के विकास कार्यों के खिलाफ नहीं हैं। उनकी मांग है कि विकास के नाम पर स्थानीय लोगों को उनके घरों से न हटाया जाए और दुकानदारों का रोजगार न छीना जाए। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed