{"_id":"6b0963993e99fac4970029d2","slug":"28-november-2026-major-event-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज के दिन: काशी तमिल संगमम का आगाज, भाजपा की बैठक का समापन; नौसेना अकादमी पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मु","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज के दिन: काशी तमिल संगमम का आगाज, भाजपा की बैठक का समापन; नौसेना अकादमी पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
Sat, 28 Nov 2026 06:00 AM IST
अमन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन तिवारी
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:00 AM IST
नमस्कार! आज है शनिवार, 28 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताते हैं कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
आज के दिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज 28 नवंबर 2026 को मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। वाराणसी के नमो घाट पर उत्तर और दक्षिण भारत के सांस्कृतिक संगम का प्रतीक 'काशी तमिल संगमम' आज, 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस भव्य समारोह का औपचारिक उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
काशी तमिल संगमम का आज नमो घाट पर भव्य आगाज
उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक 'काशी तमिल संगमम' आज यानी 28 नवंबर से वाराणसी के नमो घाट पर शुरू होने जा रहा है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस भव्य आयोजन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक और शैक्षणिक संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले इस समारोह के लिए विशेष ट्रेन से आए तमिल प्रतिनिधियों का वाराणसी में पारंपरिक स्वागत किया गया है।

Trending Videos
राज्यों के विद्युत मंत्रियों के सम्मेलन का आज समापन
नई दिल्ली में चल रहे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विद्युत मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आज (28 नवंबर) दूसरा और अंतिम दिन है। केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हो रहे इस सम्मेलन में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और नियामक हिस्सा ले रहे हैं। वर्ष 2024 के बाद आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, बिजली के बुनियादी ढांचे के विस्तार और क्षेत्रीय सुधारों को गति देने की नीतियों पर अंतिम मंथन किया जा रहा है।

हरिद्वार में आज लॉन्च होगा 'नव्या 2.0' का दूसरा चरण
किशोरियों और युवतियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आज 28 नवंबर को 'नव्या 2.0' (NAVYA 2.0) का शुभारंभ किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत अकादमी सभागार में आयोजित होगा। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद शुरू हो रहा यह दूसरा चरण युवतियों में कौशल विकास कर आर्थिक स्वतंत्रता और महिला नेतृत्व वाले विकास को नई गति देगा।

दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का दूसरा दिन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आज 28 नवंबर को नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में समापन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में चल रही इस बैठक में आगामी चुनावी चुनौतियों और राजनीतिक रणनीतियों पर गहन मंथन हो रहा है। बैठक के अंतिम दिन देशभर में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड में होंगी शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु केरलम, मिजोरम और नागालैंड के अपने छह दिवसीय दौरे के तहत आज (28 नवंबर) केरलम के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में ऑटम टर्म 2026 की पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी। इससे पहले दौरे के शुरुआती दिन 27 नवंबर को उन्होंने केरलम के कालडी स्थित थलैयट्टुमपिल्ली में आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली के दर्शन किए और त्रिशूर में वैद्यरत्नम आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोहों के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दौरे के अगले चरण में राष्ट्रपति 29 नवंबर को मिजोरम के केलसिह स्थित रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा करेंगी और 30 नवंबर को आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह तथा इसके रजत जयंती समारोहों के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी, जिसके बाद वे 1 दिसंबर को नागालैंड के किसामा में 27वें हॉर्नबिल महोत्सव का उद्घाटन करेंगी और 2 दिसंबर को उनका यह दौरा संपन्न होगा।