Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   5 November 2026 Major event 2026

आज के दिन: एशियाई पैरा खेल के एथलीटों से मिलेंगे पीएम मोदी; 10 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएगी काशी

Thu, 05 Nov 2026 06:01 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 05 Nov 2026 06:01 AM IST
सार
Register For Event

नमस्कार! आज है गुरुवार, 5 नवंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
5 November 2026 Major event 2026
आज के दिन क्या खास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' के तहत आज गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित पदयात्रा में पश्चिम उत्तर प्रदेश से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन


एशियाई पैरा खेल के एथलीटों से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को साम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्पर बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। भारत ने इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। कुल 97 भारतीय पैरा-एथलीटों ने 114 पदक जीते, जिसमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। इस कार्यक्रम में एथलीट, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

नीति आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में वित्त वर्ष 2027-28 के बजट की प्राथमिकताओं और देश के आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सरकार की कोशिश आर्थिक विकास की रफ्तार बनाए रखने, घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर तैयार करने की है। प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष भी हैं। बैठक में वह आयोग के नए सदस्यों से उनके कामकाज और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी चुनौतियों के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

गाजियाबाद में सीएम योगी की पदयात्रा
भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' के तहत पांच नवंबर को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित पदयात्रा में पश्चिम उत्तर प्रदेश से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मंगलवार को भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन

2027 चुनाव को लेकर मायावती की बसपा पदाधिकारियों के साथ बैठक
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती 5 नवंबर को लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगी।इसमें संगठन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाई जाएगी। यह मीटिंग लखनऊ में 12 मॉल एवेन्यू पर पार्टी के उत्तर प्रदेश स्टेट ऑफिस में सुबह 11 बजे से होगी। पार्टी की उत्तर प्रदेश यूनिट के सभी लेवल के ऑफिस के साथ-साथ सभी 75 जिलों के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

नितिन नवीन का गोरखपुर दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। आज सुबह 8 बजे वे 'बाबा गोरखनाथ मंदिर' जाएंगे, जहां वे पूरे विधि-विधान से दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। नितिन नवीन आज पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों (जिसमें पिछले तीन कार्यकालों के प्रदेश व क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रभारी और पूर्व जिलाध्यक्ष सम्मिलित रहेंगे) के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे पूर्व जन-प्रतिनिधियों (पूर्व लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद, पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों) के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे प्रदेश पदाधिकारियों (प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों) के साथ एक विस्तृत बैठक कर आगामी अभियानों और चुनावी रणनीति की अंतिम रूपरेखा तय करेंगे।

रामायण का पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगा
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म के निर्माताओं ने नवरात्रि के पहले दिन नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी घोषणा की। फिल्म में रणबीर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस दो भागों वाली फिल्म का दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में आएगी।

देव दीपावली पर काशी के घाटों पर जलेंगे 10 लाख से अधिक दीये
वाराणसी में 5 नवंबर को देव दीपावली मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और महोत्सव समिति ने इसके लिए 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों की व्यवस्था की है। कार्यक्रम के दौरान गंगा घाटों और 20 निर्धारित सेक्टरों में दीप जलाए जाएंगे। आयोजन में शंखनाद, डमरू वादन, काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित प्रस्तुति, 25 मिनट का 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो आकर्षण होंगे। रात आठ बजे काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने 10 मिनट की ग्रीन आतिशबाजी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed