फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Bihu Troupe Attack: CM Himanta Sarma Orders Action, 13 Arrested

असम में बिहू कलाकारों पर हमला: मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश, 13 आरोपी गिरफ्तार; वाद्ययंत्र भी तोड़े

Mon, 26 Oct 2026 12:23 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 26 Oct 2026 12:23 AM IST
सार
Register For Event

असम के श्रीभूमि जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बिहू कलाकारों पर कथित हमले के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Assam Bihu Troupe Attack: CM Himanta Sarma Orders Action, 13 Arrested
असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

असम के श्रीभूमि जिले में बिहू कलाकारों के एक दल पर कथित हमले का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की संस्कृति और विरासत का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना को दुखद और चिंताजनक बताते हुए कहा कि बिहू असम की आत्मा, गौरव और पहचान है।
विज्ञापन


दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई घटना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को श्रीभूमि जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान यह घटना हुई। आरोप है कि कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए बुलाए गए बिहू कलाकारों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान कलाकारों के कई सदस्य घायल हो गए और उनके संगीत वाद्ययंत्रों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने डीजीपी को मामले में तत्काल कार्रवाई करने और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कदम उठाने का निर्देश दिया।

13 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
डीजीपी हरमीत सिंह ने बताया कि श्रीभूमि थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच कर रही है।


सरबानंद सोनोवाल और छात्र संगठन ने जताई नाराजगी
केंद्रीय मंत्री और असम के पूर्व मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल ने भी घटना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कलाकारों पर हमला और राज्य की विरासत के प्रति शत्रुता पूरी तरह अस्वीकार्य है। वहीं, ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष उत्पल सरमा ने बिहू प्रस्तुति के दौरान कलाकारों पर हमले और ढोल-पेपा जैसे वाद्ययंत्रों को नुकसान पहुंचाने की निंदा की। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी और जल्द कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed