{"_id":"6ae1e0488ed974a46e0aa46a","slug":"assam-dhubri-child-marriage-crackdown-80-arrested-54-husbands-pocso-act-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: धुबरी में बाल विवाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 54 पतियों समेत 80 गिरफ्तार; पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: धुबरी में बाल विवाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 54 पतियों समेत 80 गिरफ्तार; पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज
Wed, 28 Oct 2026 05:15 PM IST
अमन मौर्या
एएनआई, धुबरी, असम
एएनआई, धुबरी, असम
Published by: अमन मौर्या
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:15 PM IST
असम के धुबरी जिले में बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत 66 मामलों में 54 पतियों समेत 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
धुबरी में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा एक्शन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
असम के धुबरी जिले में बाल विवाह के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत, 66 मामलों में कुल 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 54 पति शामिल हैं। यह जानकारी धुबरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देबाशीष बोराह ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अधिकारी के अनुसार, ये गिरफ्तारियां 'बाल विवाह निषेध अधिनियम' और 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम' (पॉक्सो एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत की गई हैं।
ये भी पढ़ें: गुजरात: पाकिस्तान-बांग्लादेश से भेजे जा रहे थे धमकी भरे ई-मेल, आरोपियों ने बताया कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क
बोराह ने मीडिया को बताया, 'राज्यव्यापी अभियान के तहत हमने यहां कार्रवाई की है। अब तक 80 लोगों को पकड़ा गया है और 66 मामले दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आगे की पूछताछ करने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। हम संबंधित कानूनों, विशेष रूप से 'बाल विवाह निषेध अधिनियम' और 'पॉक्सो एक्ट' के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। कुल 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: क्या मशाल मार्च से डरे वीसी?: एसआरएफटीआई प्रशासन और छात्र संघ आमने-सामने, परिसर में दाखिल हुई पुलिस
उन्होंने आगे बताया कि बुधवार सुबह तक जिले में 80 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 54 पति शामिल हैं, जबकि कुल 66 मामले दर्ज किए गए हैं। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं। सत्यापन के बाद 64 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है और वे अभी पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। बोराह ने गिरफ्तारियों के आंकड़ों में आए बदलाव के बारे में स्पष्ट किया कि पहले शुरुआती आंकड़ा 67 बताया गया था, लेकिन बाद में जांच करने पर पिछले अपडेट तक 64 गिरफ्तारियां होने की पुष्टि हुई। अब यह संख्या बढ़कर 80 हो गई है। अधिकारी इन मामलों में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।