फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   baramati-NCP-SP-MLA-rohit-pawar-pa-daughter-found-dead-police-investigation

बारामती में नाबालिग बच्ची की मौत: विधायक रोहित पवार के निजी सहायक की थी बेटी, पुलिस खंगाल रही CCTV; जांच शुरू

Sun, 23 Aug 2026 02:01 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती Published by: Devesh Tripathi Updated Sun, 23 Aug 2026 02:01 PM IST
सार
Register For Event

महाराष्ट्र के बारामती में एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के निजी सहायक की नाबालिग बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिवार के मुताबिक, शनिवार रात घर में मां के साथ मामूली विवाद के बाद बच्ची लापता हो गई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और तलाश शुरू हुई। रविवार सुबह उसका शव घर के नजदीक मिला।

विज्ञापन
baramati-NCP-SP-MLA-rohit-pawar-pa-daughter-found-dead-police-investigation
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में रविवार को एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार के निजी सहायक की 12 वर्षीय बेटी मृत मिली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शुरुआत में इस मामले को रोहित पवार नाम के किसी अन्य शख्स से जुड़ा बताया जा रहा था। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि नाबालिग लड़की पवार के निजी सहायक की बेटी थी।
विज्ञापन


इस घटना पर एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने कहा, “मेरे निजी सहायक अजीत की 15 वर्षीय बेटी कल रात लापता हो गई थी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिवार और पुलिस की तलाश के बाद आज सुबह करीब 8.30 बजे उसका शव उनके भवन के पास मिला। बारामती मेडिकल कॉलेज में उसका पोस्टमार्टम चल रहा है।”
विज्ञापन


रोहित पवार ने पुलिस से की क्या मांग?
रोहित पवार ने कहा, “हमने उप पुलिस अधीक्षक से घटना की उचित जांच करने को कहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि क्या हुआ था। एक परिवार न्याय चाहता है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।” वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं से इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां से हुआ था मामूली विवाद
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार रात मां के साथ मामूली विवाद के बाद लड़की लापता हो गई थी। इसके बाद उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। बाद में बारामती के रूई इलाके के साई गणेश नगर में उसके घर के पास लड़की का शव मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल लड़की की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed